सोते हुए परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले गए बदमाश
Baghpat News:बागपत के ढिकौली गांव में सोते हुए परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने घर से नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने पीड़ित ...और पढ़ें

घर में बिखरा सामान दिखाता पीड़ित।
HighLights
बागपत के ढिकौली गांव का मामला।
पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर कर रही जांच।
संवाद सूत्र, चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली गांव में गुरुवार रात बदमाश सोते हुए परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर नकदी व सोने-चांदी के जेवरात ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
ढिकौली गांव में शकील का मुख्य बाजार में मकान है। नसीम नें बताया कि गुरुवार की रात वह पत्नी सन्नो, बेटा रशीद व अरमान और बेटी सानिया के साथ मकान में सोया हुआ था। देर रात लगभग दो बजे मकान में आहट होने पर शकील की आंख खुल गईं। उसने मकान के दरवाजे से दो बदमाशों जाते हुए देखा, जिन्होंने अपने मुंह ढके हुए थे।
सन्नो ने बदमाशों के जाने के बाद अपने स्वजन को जगाया, लेकिन बेहोशी की हालत में होने के कारण उनकी आंख नही खुलीं। पीड़िता के शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। बदमाशों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
पीड़ित का आरोप कि बदमाश मकान में रखी अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी पायल, एक पेंडेंट और सोने की एक लोंग ले गए। पीड़ित परिवार को चिकित्सक के पास ले जाया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
14 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए युवक
रमाला: थाना क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार रात करीब दो बजे 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि 8 मई की रात करीब दो बजे पांच युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर दो बाइक पर बैठाकर ले गए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- बागपत में युवक की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या
पिता का आरोप है कि वह घर के बाहर सो रहे थे। बाइक की आवाज सुनकर नीचे आए तो स्वजन ने बताया कि आरोपित बेटी को ले गए हैं। तुरंत 112 पर कॉल की। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। मामले की जांच की जा रही है।