पत्नी के मायके जाने और ई-रिक्शा सीज होने से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Baghpat News : बागपत के फैजपुर निनाना में 24 वर्षीय ई-रिक्शा चालक अंकित कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ...और पढ़ें

अंकित का फाइल फोटो और प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बागपत में 24 वर्षीय ई-रिक्शा चालक ने की आत्महत्या।
पुलिस घरेलू विवाद बता रही है आत्महत्या का कारण।
जागरण संवाददाता,बागपत। ई-रिक्शा सीज होने और पत्नी के मायके चले जाने से आहत होकर युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
ग्राम फैजपुर निनाना निवासी 24 वर्षीय अंकित कुमार ई-रिक्शा चलाता था। उसकी करीब दो साल पहले शादी हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे घर में ही फंदा लगाकर लटक गया। स्वजन कमरे में पहुंचे तो फंदे से अचेत अवस्था में उतारकर पहले गांव के चिकित्सक के पास ले गए, फिर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
इमरजेंसी मेडिकल आफिस डा. विजय प्रकाश ने युवक को मृत घोषित किया। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद उसके शव की अंत्येष्टि की गई। उसके पिता बिजेंद्र कुमार का कहना है कि बेटे अंकित की पांच-छह दिन पूर्व गौरीपुर मोड़ पर यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा पकड़कर छह हजार रुपये का चालान कर सीज कर दी थी।
यह भी पढ़ें- बागपत में युवक की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या
इसके बाद अंकित की पत्नी अपने पिता के साथ मायके चली गई थी। इससे अंकित तनाव से ग्रस्त हो गया था। इसी के चलते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उधर, यातायात प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह का कहना है कि युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस पर लगाया गया आरोप गलत है।
यह भी पढ़ें- शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर युवक को उतारा था मौत के घाट, मुठभेड़ में दोनों आरोपित गिरफ्तार, एक को लगी गोली
परिवार में मचा कोहराम
अंकित के एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं। जो शादीशुदा हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। उन्हें सांत्वना देने वालों का घर पर तांता लगा है।
यह भी पढ़ें- डबल मर्डर: राखी संग जाम छलकाने और सिगरेट के छल्ले उड़ाने वालों की बढ़ी दिल की धड़कन
साढ़ू दे रहा हत्या की धमकी
खेकड़ा: रटौल निवासी शकील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह किराए पर कार चलाता है। आरोप है कि मुजफ्फरनगर जिले में रहने वाला उसका साढ़ू किसी बात पर उससे रंजिश रखता है।
पिछले कई दिन से उसे फोन पर गाली-गलौज कर रहा है। आरोप है कि दो दिन से आरोपित वाट्सएप काल कर अभद्रता और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।