Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बलिया में लगी भीषण आग, चार झोपड़ियां और गुमटी जलकर राख

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:30 PM (IST)

    बलिया के शकरपुरा गांव में शनिवार शाम लगी भीषण आग से चार गरीब परिवारों की झोपड़ियां और एक सैलून की गुमटी जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में अनाज, कपड़े औ ...और पढ़ें

    आग लगने से झोपड़ियां और गुमटी जलकर राख।

    आग लगने से झोपड़ियां और गुमटी जलकर राख।

    HighLights

    1. शकरपुरा गांव में भीषण आग से चार गरीब परिवार बेघर हुए।

    2. चार झोपड़ियां, एक सैलून गुमटी और सारा सामान जलकर राख।

    3. शादी का सामान जला, प्रभावित परिवार प्रशासन से मदद मांग रहे।

    जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के शकरपुरा गांव में शनिवार शाम अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने चार गरीब परिवारों का आशियाना उजाड़ दिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। घटना में चार झोपड़ियां और एक सैलून की गुमटी जलकर पूरी तरह राख हो गई।

    आग की चपेट में लक्ष्मण ठाकुर, राम जियावन ठाकुर और बजरंगी ठाकुर की रिहायशी झोपड़ियां आ गईं। वहीं एक सैलून की गुमटी भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। झोपड़ियों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, नकदी और जरूरी दस्तावेज भी आग में स्वाहा हो गए। इससे प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

    घटना के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर हैंडपंप और बाल्टियों की मदद से घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के अन्य घरों तक नहीं फैल सकी और बड़ा हादसा टल गया। इस अग्निकांड ने लक्ष्मण ठाकुर के परिवार को सबसे अधिक प्रभावित किया है। उनकी बेटी गुड़िया की शादी इसी वर्ष नवंबर में तय है।

    शादी के लिए जुटाए गए कपड़े, बर्तन और अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गए, जिससे घर में खुशियों की जगह गहरा संकट छा गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, राशन और पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बलिया में 933.60 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ फायर स्टेशन, हैंडओवर का इंतजार

    यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी निजी एंबुलेंस, ट्रक पलटने से सड़क पर पड़ी आलू की बोरियों के कारण हादसा