तीन बेटियों की शादी में लिया था कर्ज, छोटी की नहीं करनी पड़ी चिंता, बलरामपुर में 64 जोड़ों का विवाह
बलरामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत 64 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिससे गरीब परिवारों को बेटियों की शादी की चिंता से मुक्ति मिली। ...और पढ़ें

मुहल्ला सिविल लाइन स्थित माया होटल में सामूहिक विवाह में निकाह पढ़ाते काजी। जागरण
HighLights
64 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में हुआ।
योजना से गरीब परिवारों को बेटियों की शादी में मदद मिली।
सरकार प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च कर रही है।
जागरण संवाददाता, बलरामपुर। मेरे चार बेटी व तीने बेटे हैं। बेटियां, बेटों से बड़ी है। चार से पांच बीघा खेत हैं। उससे परिवार को पालने इंतजाम किसी तरह होता है। बेटे अभी छोटे हैं, इनका भी सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
मेहनम, मजदूरी व कर्ज लेकर किसी तरह तीन बेटियों की शादी किया, उसे चुकता करने का बोझ अभी भी सिर पर चढ़ा हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने मेरी छोटी बेटी की शादी की सारी चिंता ही दूर कर दी।
आज बेटी की शादी धूमधाम से हो गई। यह हमने कभी सपने में नहीं सोंचा था कि मेरे भी बच्चों की शादी इतने बड़े होटल से होगीं। यह बात सदर विकास खंड के गनेशपुर के बेटी के कन्यादान के समय पिता राम छबीले ने सदर विधायक से कही।
यह है पूरा मामला
समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने पर उन्होंने इसे महसूस किया कि गरीब होती क्या है। सामूहिक विवाह योजना से बेटियों की शादी कराने के लिए एक लाख रुपये सरकार खर्च कर रही है।
खबरें और भी
इसमें 64 हजार बेटी के खाते में और 21 हजार रुपये उपहार में व 15 हजार रुपये शादी में आने वाले मेहमान के जलपान पर खर्च किया जाता है। कहा कि गरीब परिवार के लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि बेटी की शादी कभी राज घराने के होटल से होगी, लेकिन देश में भाजपा सरकार है तो सब संभव है।
अंत में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले जोड़ोें को मुख्य अतिथि सदर विधायक,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक आरती तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने उपहार संग आशीर्वाद दिया।
यहां विकास खंड बलरामपुर, हरैया सतघरवा व नगर पालिका बलरामपुर के 67 जोड़ों की धार्मिक मान्यताओं और परंपरागत तरीके से विवाह कराया गया। पुरोहितों ने सात फेरा और काजी ने निकाह कराया।
इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सोनी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, हरैया सतघरवा बीडीओ अवनींद्र कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत वीरेंद्र तिवारी, चैयरमैन प्रतिनिधि डीपी सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- चांदी के बदले अब सीधे कन्या के बैंक खाते में ट्रांसफर होगी राशि, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बदलाव
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : तीन गुना से ज्यादा आवेदन, फिर भी प्रयागराज में लक्ष्य अधूरा क्यों?