ऐतिहासिक देवीपाटन मेले में भीड़ उमड़ने से लग रहा जाम, आकर्षण का केंद्र बनीं सैकड़ों दुकानें
बलरामपुर में ऐतिहासिक देवीपाटन मेला अपने चरम पर है, जहां 19 अप्रैल तक भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है ...और पढ़ें

ऐतिहासिक देवीपाटन मेले में भीड़ उमड़ने से लग रहा जाम। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवादसूत्र, तुलसीपुर (बलरामपुर)। देवीपाटन मेला इन दिनों अपने चरम पर पहुंच गया है। 19 अप्रैल तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले में हर दिन श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शाम होते ही मेले का रंग और भी गहरा हो जाता है तथा दूर-दराज से आए लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचने लगते हैं। रेलवे स्टेशन से लेकर मेला परिसर तक आवागमन के दौरान जाम की स्थिति बनी रहती है।
ट्रेन से उतरने वाले अधिकांश लोग पैदल ही मेले की ओर बढ़ते हैं, जिससे मार्ग पर भीड़ और बढ़ जाती है। वहीं रात आठ बजे के बाद निजी वाहनों से आने वालों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है, जिससे घंटों तक जाम लगा रहता है।
इस बार मेले में दुकानों की संख्या भी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। करीब पांच सौ से अधिक दुकानें विभिन्न प्रकार के सामान के साथ लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दस रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक के एक दाम वाली दुकानों पर खासा रुझान देखने को मिल रहा है।
मनोरंजन के साधनों में मैजिक झूला, जलपरी शो और आधुनिक तरीके से आइसक्रीम परोसने की व्यवस्था लोगों को खूब भा रही है। मेले में बनाए गए माता वैष्णो देवी के विशाल प्रतिरूप मंदिर में श्रद्धालु चढ़ाई कर दर्शन कर रहे हैं, जिससे उन्हें विशेष आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है।
खबरें और भी
शोहरतगढ़ से आए अमित कसौधन ने बताया कि इस बार मेला बेहद आकर्षक है और यहां मनोरंजन व खरीदारी की पर्याप्त व्यवस्था है। वहीं देवरिया से आए श्यामू ने कहा कि तीन साल बाद मेले में आकर उन्हें काफी अच्छा अनुभव हो रहा है और इसकी ख्याति बिहार सीमा तक फैली है।
मेला व्यवस्थापक महंत मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि इस वर्ष मेले में भीड़, दुकानें और व्यवस्थाएं सभी बढ़ी हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- 38 साल बाद बलरामपुर को रोडवेज बस स्टेशन की सौगात, कैबिनेट से मिली मंजूरी
यह भी पढ़ें- अब राम मंदिर में अलग-अलग लेन से जाएंगे पासधारक श्रद्धालु, पहले सिंह द्वार से होता था प्रवेश