बांदा में स्कार्पियों को बाइक ने मारी टक्कर, चित्रकूट धाम परिक्रमा के लिए जा रहे मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत
बांदा में चित्रकूट धाम परिक्रमा जा रहे मध्य प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की बाइक को स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत ह ...और पढ़ें
-1783959173225_m.webp)
सीएचसी नरैनी में भर्ती स्कार्पियो की टक्कर से घायल हुए श्रद्धालु रामनारायण। जागरण
HighLights
चित्रकूट परिक्रमा जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत।
बांदा के नरैनी में स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मारी।
हादसे में एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल।
संवाद सहयोगी, नरैनी (बांदा)। आषाढ़ अमावस्या पर चित्रकूट धाम परिक्रमा के लिए जा रहे मध्य प्रदेश के तीन श्रद्धालुओं की बाइक को नरैनी कोतवाली क्षेत्र के भवई गांव के पास संत निरंकारी आश्रम के सामने तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे और उसके दोस्त के बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि वरिष्ठ नागरिक चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के समय बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए रहे। इससे सिर में चोट आने से दम तोड़ने वाले दोनों को हेड इंजरी हो गई।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद के चंदला थाना क्षेत्र स्थित छठी भमौरी गांव निवासी 70 वर्षीय रामनारायण गुप्ता अपने 55 वर्षीय भतीजे शत्रुघ्न गुप्ता पुत्र तुलाराम व मित्र नवल किशोर त्रिवेदी के 54 वर्षीय पुत्र हल्कू त्रिवेदी के साथ सोमवार को सुबह दस बजे गांव से चित्रकूट धाम के लिए निकले थे। शाम करीब छह बजे जब उनकी बाइक नरैनी- अतर्रा संपर्क मार्ग पर भवई गांव के पास पहुंची, तभी सामने से अतर्रा की ओर से तेज गति से आ रही स्कार्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहे शत्रुघ्न गुप्ता के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे हल्कू त्रिवेदी के सिर में भी गंभीर चोट लगने से उन्होंने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में दम तोड़ने वाले शत्रघुन के चाचा रामनारायण गुप्ता सड़क से हटकर मिट्टी में गिरने से घायल गए, उनके हाथ-पैरों में चोटें आईं।
राहगीरो की सूचना पर नरैनी कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस ने तीनों को सीएचसी नरैनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शत्रुघ्न और हल्कू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल चाचा रामनारायण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी से प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया।
कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। दिवंगत हुए शत्रुघ्न के दो पुत्र व दो विवाहित पुत्रियां । हल्कू के दो पुत्र और एक पुत्री है। दिवंगत हुए दोनों खेती करते रहे हैं। घटना की सूचना स्वजन को दे दी गई है।