बरेली एयरपोर्ट पर अब खड़े हो सकेंगे सात विमान! सर्वे के लिए AII को लिखा पत्र, विस्तार के लिए 28.55 एकड़ जमीन खरीदी
बरेली एयरपोर्ट पर विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां भविष्य में सात विमान खड़े करने की योजना है। इसके लिए 28.55 एकड़ जमीन खरीदी गई है और सर्वे क ...और पढ़ें

बरेली एयरपोर्ट । बरेली एयरपोर्ट पर खड़ा विमान।
HighLights
बरेली एयरपोर्ट पर सात विमान खड़े करने की योजना
विस्तार के लिए 28.55 एकड़ जमीन खरीदी गई
सर्वे के लिए एएआई को पत्र भेजा गया
जागरण संवाददाता, बरेली। मुंबई, बेंगलुरु के बाद दिल्ली और नोएडा की फ्लाइट शुरू होने के बाद बरेली एयरपोर्ट से विस्तार की तैयारियां तेज हो गई हैं। एयरपोर्ट पर अभी तीन विमान खड़े होते हैं और भविष्य में सबसे पहले सात विमान खड़े करने की योजना है। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एयरपोर्ट के अधिकारियों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एआईआई) को टीम के सर्वे के लिए पत्र लिखा है। टीम के सर्वे के बाद आगे का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बरेली एयरपोर्ट 43.85 एकड़ में बना है। अभी इसके भवन का क्षेत्रफल तीन हजार वर्ग मीटर है और एक साथ तीन (एयरबस) विमान खड़े होते हैं। एक एयरबस में 232 यात्री आ सकते हैं।
एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया की जा चुकी है पूरी
एयरपोर्ट से चार शहरों की उड़ान शुरू हो चुकी है और भविष्य में और शहरों की फ्लाइट भी शुरू होनी हैं। ऐसे में अधिक संख्या में विमानों का आवागमन होगा और इन्हें खड़े करने के लिए जगह चाहिए होगी। इसके लिए 28.55 एकड़ और जमीन में एयरपोर्ट का विस्तार किया जाना है। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। एयरपोर्ट के विस्तार के लिए खरीदी गई जमीन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं, इसका सर्वे एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की टीम करेगी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम के सर्वे के बाद काम हो जाएगा शुरू
टीम के सर्वे के लिए एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल की ओर से रिपोर्ट भेजकर पत्र लिखा गया है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से टीम भेजी जानी है। टीम के सर्वे के बाद आगे का काम शुरू हो जाएगा। प्रथम फेज में सात और दूसरे फेज में 10 विमान खड़े करने की सुविधा की जाएगी। वहीं विस्तार से भवनन पहले 15000 हजार वर्ग मीटर और बाद में 30 हजार वर्ग मीटर तक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- पीएम मोदी इस महीने आएंगे अलीगढ़! 1500 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
भविष्य में एयरपोर्ट से अन्य शहरों की फ्लाइट शुरू होंगी
बरेली एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में एयरपोर्ट से अन्य शहरों की फ्लाइट शुरू होंगी, ऐसे में इसका विस्तार किया जा रहा है। जमीन खरीद की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को टीम के सर्वे के लिए लिखा गया है। एयरपोर्ट के विस्तार से सात विमान खड़े हो सकेंगे।