बरेली में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, वनखंडीनाथ और त्रिशूल तिराहे पर स्थापित होंगी भव्य मूर्तियां
नगर निगम बरेली वनखंडीनाथ पार्क में भगवान शिव की 21 फीट ऊंची मूर्ति और त्रिशूल तिराहे पर 10 फीट ऊंची आदियोगी की मूर्ति स्थापित करेगा। यह पहल शहर में धा ...और पढ़ें

बरेली में महादेव और आदियोगी की भव्य मूर्तियां।
HighLights
वनखंडीनाथ पार्क में स्थापित होगी 21 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
त्रिशूल तिराहे पर लगेगी 10 फीट ऊंची आदियोगी की मूर्ति
40 लाख की लागत से धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा
जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने को बीडीए की ओर से विकसित रामायण वाटिका पार्क के बाद अब नगर निगम ने वनखंडीनाथ पार्क को भी धार्मिक-सांस्कृतिक थीम पर विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए पार्क में भगवान शिव की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।
पीलीभीत रोड की ओर से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को त्रिशूल त्रिराहे पर आदियोगी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। 40 लाख से बनने वाली दोनों मूर्तियों के निर्माण की जिम्मेदारी मथुरा की मैसर्स ग्लैम्प्टिक आर्ट को दी गई है।
धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास को गति देने को नगर निगम ने बनाई योजना
शहर के सात नाथ मंदिरों का नाथ कारिडोर के जरिए कायाकल्प के साथ बीडीए की ओर से रामगंगा नगर आवासीय योजना में रामायण वाटिका का विकास किया गया है। भगवान श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों को संजोए रामायण वाटिका के विकास बाद ग्रेटर बरेली में भगवान शिव को समर्पित रुद्रावनम पार्क भी निर्माण तेजी से किया जा रहा है।
इन सबके बीच अब नगर निगम ने पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित वनखंडीनाथ पार्क में भगवान शिव की 21 फीट ऊंची और त्रिशूल तिराहे पर आदियोगी 10 फीट ऊंची भव्य मूर्ति की स्थापना करने का निर्णय लिया है।
रामायण वाटिका और रुद्रावनम की तर्ज पर विकसित होगा वनखंडीनाथ पार्क
नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि, वनखंडीनाथ पार्क में पौधारोपण के साथ बच्चों के खेलकूद के लिए झूले, टेनिस-बालीवाल कोर्ट का विकास लगभग पूर्ण कर लिया गया है अब पार्क में दीपावली से पहले भगवान शिव की ध्याममय मु्द्रा की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जब वो खुद बेलगाम है जिसके हाथ में लगाम है... 'मेरठ की बेटी' की हत्या पर अखिलेश ने सरकार को घेरा; परिवार को दी सहायता
नगरायुक्त ने बताया कि त्रिशूल त्रिराहे पर आदियोगी की मूर्ति लगाई जाएगी। दोनों मूर्ति के निर्माण के जरिए सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान से युवाओं-पर्यटकों को जोड़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।