Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: सेल्समैन ने 50 रुपये उधार कर शराब नहीं दी तो युवक ने अपनी बाइक में लगा दी आग, मौके पर मची अफरातफरी

    By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 12:22 PM (IST)

    Bijnor News: बिजनौर के नूरपुर में शराब के लिए 50 रुपये कम पड़ने पर एक युवक ने अपनी बाइक में आग लगा दी। इस घटना से स्योहारा मार्ग पर अफरातफरी मच गई और ...और पढ़ें

    HighLights

    1. बिजनौर में शराब विक्रेता ने उधार देने से इन्कार किया था।

    2. घटना के बाद यातायात प्रभावित, संबंधित वीडियो हुआ वायरल

    संवाद सूत्र, नूरपुर (बिजनौर)। नूरपुर में शुक्रवार की सुबह स्योहारा मार्ग पर शराब खरीद रहे एक युवक ने शराब बेच रहे व्यक्ति द्वारा 50 रुपए उधार नहीं करने से नाराज होकर दूध की कैन टंगी अपनी बाइक में आग लगा दी। जिससे सड़क पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

    स्योहरा मार्ग स्थित शराब की दुकान पर शुक्रवार की दोपहर एक दुग्ध विक्रेता पहुंचा। यहां उसने शराब की बोलत के लिए रुपये सेल्समैन को दिए। लेकिन 50 रुपये कम होने के कारण सेल्समैन ने बोतल देने से इंकार कर दिया। जिससे दोनों के बीच पहले बहस हुई। इसके बाद नाराज हुआ दुग्ध विक्रेता दुकान से बाहर और आया और सड़क पर खड़ी अपनी बाइक से तेल निकालकर उसमें आग लगा दी।

    अचानक बाइक में आग लगने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और जलती बाइक को देखने के लिए लोगों ने अपने वाहन रोक दिए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को अपने साथ ले गई। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- युवती ने दो साल की भतीजी और पांच साल के बच्चे से की अश्लील हरकत, अमेरिका के पोर्टल के कारण मामला उजागर

    युवक ने की जातीय टिप्पणी, गर्माया माहौल

    बिजनौर। शहर कोतवाली के गांव भरैरा निवासी शुभम बुधवार को बिजनौर से अपने गांव जा रहा था। बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे सलामाबाद गांव के पास नहर पर उसकी बाइक गांव भरैरा के रहने वाले सोनू और मोहित की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों पक्ष में विवाद हो गया। उस दौरान वे वहां से चले गए।

    खबरें और भी

    आरोप है कि कुछ देर बाद अनुसूचित जाति के सोनू ने शुभम चौधरी को मोबाइल फोन पर काल की। इस दौरान गाली-गालौज करते हुए जातीय टिप्पणी की। शुभम की जाति की महिलाओं के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पूरे गांव को गाली दी गई। गुरुवार सुबह इसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने आरोपित को सुबह पकड़ लिया और पिटाई कर शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

    यह भी पढ़ें- सांप ने किसान को डसा, 12 घंटे तक झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ा रहा परिवार; चली गई जान

    पीछे-पीछे भरैरा और सलामाबाद गांव के लोग शहर कोतवाली पहुंच गए। दूसरी ओर आरोपित के पक्ष में भीम आर्मी के लोग भी शहर कोतवाली पहुंचे। शहर कोतवाली में दोनों पक्ष जमा हो गए। पुलिस ने फटकार कर दोनों पक्षों को थाने से हटाया। शुभम की ओर से आरोपित सोनू के खिलाफ जातीय टिप्पणी और जाने से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाल अवनीत मान ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित का चालान कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- बि‍जनौर में आवारा कुत्तों के झुंड का छह साल के बच्चे पर हमला, बुरी तरह नोच डाला; दर्जनों टांके लगे