दो युवकों ने दोस्त को गला दबाकर मार डाला, शराब पीने के दौरान मां व पत्नी पर टिप्पणी के बाद हुआ था विवाद
Bijnor News : बिजनौर में शराब पीने के दौरान मां और पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर दो दोस्तों ने अपने तीसरे दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। जागरण
HighLights
17 अप्रैल से गायब था युवक, 23 को झाड़ियों में मिला शव।
बिजनौर पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। सात दिन पूर्व शराब पीने के दौरान तीन दोस्तों में विवाद हुआ था। एक युवक ने दोस्तों की मां व पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर भड़के दोनों दोस्तों ने गला दबाकर युवक को मार डाला। पुलिस ने राजफाश कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर युवक का शव, बाइक व चप्पल बरामद कर ली।
गांव टांडा बेरखेड़ा निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार उर्फ मोनू 17 अप्रैल को लापता हो गया था। स्वजन ने 19 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मनोज के दोस्त अनुज सैनी निवासी शरीफपुर व नितिन सैनी निवासी कादराबाद पर शक जाहिर किया।
पुलिस जांच व सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों आरोपितों का घटना के दिन मनोज के साथ होना सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच सामने आया। आरोपितों ने बताया कि तीनों दोस्तों ने रामगंगा पुल के पास शराब पी थी। इस दौरान मनोज ने दोनों युवकों की मां व पत्नी को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस पर दोनों ने मारपीट करते हुए मनोज की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें- इंटर में फेल होने के बाद छात्र ने रेलवे ओवरब्रिज से लगाई छलांग
पुलिस ने रामगंगा नदी पुल के पास सड़क किनारे खाई से शव बरामद कर लिया। आरोपितों ने शव छिपाने के लिए ऊपर से झाड़ी डाल दी थी। बाइक व चप्पल पास के खेत से मिलीं। गुरुवार को एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान हत्याकांड का राजफाश किया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।