बिजनौर: चांदपुर से हस्तिनापुर और मेरठ की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर, अब दोपहर में भी मिलेगी रोडवेज बस
Bijnor News : चांदपुर से हस्तिनापुर होते हुए मेरठ के लिए दोपहर में नई बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों का आवागमन और सुगम हो जाएगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
चांदपुर से मेरठ के लिए दोपहर में नई बस सेवा शुरू।
यात्रियों, छात्रों के लिए आवागमन अब और अधिक सुगम।
संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर तहसील क्षेत्र को हस्तिनापुर होते हुए मेरठ से जोड़ने के लिए दोपहर में स्थानीय बस स्टैंड से बस सेवा की शुरुआत हो गई है। दोपहर एक बजे डिपो परिसर से शुरु होने वाली बस 3 बजे मेरठ पहुंचेगी। इस बस सेवा के शुरू होने से मेरठ का आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा।
ग्राम नारनौर के निकट गंगा नदी पर पुल बनने के बाद कस्बे से हस्तिनापुर व मेरठ की दूरी घटकर आधी रह गई है। हस्तिनापुर मेरठ के लिए स्थानीय बस स्टैंड से अभी तक सुबह के समय आठ से दस बजे के बीच तीन बसों का संचालन हो रहा था। मेरठ जाने वाली बसें उधर से पहुंचने के तुरंत बाद ही वहां से लौटना शुरू कर देती है।
दोपहर 12 बजे के बाद मेरठ से हस्तिनापुर होते हुए चांदपुर लौटने का कोई साधन नहीं बचा था, ऐसी दशा में लोगों को मेरठ से चांदपुर लौटने के लिए बाया गजरौला या बिजनौर होते हुए संचालित बसों का सहारा लेना पड़ता था। चांदपुर रोडवेज डिपो द्वारा हस्तिनापुर मेरठ के लिए हाल ही में दोपहर में नई बस सेवा की शुरुआत की गई है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: सेल्समैन ने 50 रुपये उधार कर शराब नहीं दी तो युवक ने अपनी बाइक में लगा दी आग, मौके पर मची अफरातफरी
स्थानीय रोडवेज डिपो से दोपहर 1 बजे शुरु होने वाली बस 2 बजे हस्तिनापुर तथा 3 बजे मेरठ पहुंचेगी। वैशाली डिपो से 3:15 बजे बस चांदपुर के लिए रवाना होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से उधर से स्कूल व कालेजों से लौटने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा। बस स्टेशन प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि बस का संचालन होने से मेरठ की ओर से देरी से लौटने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा।