समोसे में निकली चुहिया तो सिपाहियाें की मौज आ गई ...
Bijnor News : बिजनौर में पुलिसकर्मियों ने समोसे में मरी चुहिया मिलने पर दुकानदार से वसूली की। बिचौलिए के माध्यम से देर रात मोटी रकम लेकर दुकानदार को छ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बिजनौर में समोसे में मरी चुहिया मिलने पर पुलिस ने वसूली की।
बिचौलिए के माध्यम से दुकानदार से मोटी रकम ली गई।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। कोतवाली देहात थाने की बरूकी चौकी पुलिस ने समोसे में मरी चुहिया निकलने पर दुकानदार से वसूली कर ली। बिचौलिए के माध्यम से देर रात वसूली कर दुकानदार को छोड़ दिया। मामला चर्चा में आया तो अधिकारियों तक पहुंचा। कार्यवाहक एसपी व एएसपी देहात ने इसकी जांच एसओ को सौंपी है। फिलहाल सिपाहियों को चौकी से हटा दिया है। जांच रिपोर्ट के बाद सिपाहियों पर कार्रवाई हो सकती है।
कोतवाली देहात थाने की बरूकी चौकी पर तैनात दो सिपाहियों चुहिया गिरा समोसा पचाना भारी पड़ गया। सप्ताहभर पहले यानि ईद के दिन बरूकी में स्थित एक दुकान से बरूकी चौकी पुलिस पर 15 समोसे आए थे। पुलिसकर्मी समोसे खा रहे थे। अचानक एक समोसे में छोटी सी चुहिया निकली।
इस पर पुलिसकर्मी गुस्सा हो गए और वह दुकानदार तेजपाल को चौकी पर आए। देर रात सेटिंग कर उससे मोटी रकम लेकर छोड़ दिया गया। गांव बरूकी के एक व्यक्ति ने पैसे दिलवाने में मध्यस्थता की। रकम वसूलने के मामले की चर्चा होने लगी।
यह भी पढ़ें- 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी...,' मनपसंद जेवर नहीं मिलने पर रूठ गई दुल्हन, उसके बिना लौट गई बरात
इस दौरान इसकी शिकायत कार्यवाहक एसपी व एएसपी देहात प्रकाश कुमार से की गई। एएसपी ने इसकी जांच एसओ को सौंपी। फिलहाल एसओ ने इसकी जांच शुरू कर दी है। दोनों सिपाही मुनेंद्र व संजय को चौकी से हटाकर थाने में अटैच कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। एएसपी देहात ने बताया कि एसओ को जांच दी गई है। फिलहाल सिपाहियों को वहां से हटा दिया गया है।