बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत
Bulandshahr News: बुलंदशहर में अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप ...और पढ़ें

बुलंदशहर में बाइकों की टक्कर में दो की मौत, दो घायल (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर हुई बाइकों की टक्कर।
पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव चौढेरा के निकट सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार की सुबह अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव चौढेरा के निकट जनपद फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बाजिदपुर निवासी 30 वर्षीय इंस्पेक्टर पुत्र गुलाब सिंह अपने साथी नसीर के साथ बाइक से अनूपशहर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान अलीगढ़ की ओर से आ रही दूसरी बाइक, जिस पर 25 वर्षीय अमन पुत्र इंद्रजीत एवं प्रशांत पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव सुनामई, थाना गोंडा, जनपद अलीगढ़ सवार थे, सामने से आकर उनकी बाइक से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अमन और इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसीर और प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना छतारी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
उधर, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना स्वजन को दे दी गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- पतंग उतारते हुए हाइटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आया पोता, बचाने गए दादा की मौत
कार की टक्कर लगने से युवक की मौत
खुर्जा: कार की टक्कर लगने से युवक की मौत हो गई। अभी मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर में 30 वर्षीय सौरभ चौधरीपुत्र जहान सिंह पेंट की दुकान करते थे।
रविवार सुबह वह अपनी दुकान के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उन्हें नोएडा के अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर दी है। कोतवाली प्रभारी रामफल सिंह ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।