IAS Kumar Harsh: कौन हैं कुमार हर्ष, जो बनें बुलंदशहर के DM, सुल्तानपुर से हुआ है तबादला
शासन ने कई आइएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है। ...और पढ़ें

आइएएस कुमार हर्ष। सौ. एक्स
HighLights
डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया गया।
बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर बनीं फर्रूखाबाद डीएम।
सीडीओ शाहजहांपुर डा. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया।
जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। शासन ने रविवार की रात आइएएस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किए हैं। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष को बुलंदशहर जिलाधिकारी बनाया है।
डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा का प्रबंध निदेशक बनाया है। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का जिलाधिकारी बनाया है। डा.अपराजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर- खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है।
सुल्तानपुर में रहा 15 माह का कार्यकाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार आइएएस कुमार हर्ष बिहार के दरभंगा के निवासी हैं। उनका जन्म तीन अगस्त 1993 को हुआ। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक किया है। वह मऊ में अस्सिटेंट मजिस्ट्रेट/अस्सिटेंट कलेक्टट, बलरामपुर और चंदौली में जाइंट मजिस्ट्रेट, श्रावस्ती में सीडीओ, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व सिविल ऐवीऐशन विभाग के डायरेक्टर के पद पर तैनात रह चुके हैं। कुमार हर्ष को सुल्तानपुर में पहली बार जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। वहां उनका 15 माह का कार्यकाल रहा।
यह भी पढ़ें- IAS Arvind Chauhan ने संभाला सहारनपुर DM का कार्यभार, सबसे पहले लिया मां शाकंभरी का आशीर्वाद
उधर, डीएम श्रुति का बुलंदशहर जिले में 15 माह का कार्यकाल रहा। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डा. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है। डा. अंकुर लाठर का यहां तीन साल का कार्यकाल रहा।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
शाहजहांपुर की सीडीओ डा. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को बुलंदशहर- खुर्जा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाधिकारी श्रुति ने सोमवार को चार्ज सीडीओ निशा ग्रेवाल को दे दिया। नए डीएम कुमार हर्ष मंगलवार को चार्ज ग्रहण कर सकते हैं।