IAS Arvind Chauhan ने संभाला सहारनपुर DM का कार्यभार, सबसे पहले लिया मां शाकंभरी का आशीर्वाद
नवागत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार को सहारनपुर में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने मां शाकंभरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। ...और पढ़ें

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय पर कार्यभार ग्रहण करते नवागत डीएम अरविन्द कुमार चौहान। जागरण
HighLights
वर्ष 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं अरविंद कुमार चौहान।
सहारनपुर में कार्यरत डीएम मनीष बंसल बने आगरा के डीएम।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। नवागत जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने मंगलवार को कोषागार में डीएम सहारनपुर का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने सिद्धपीठ मां शाकंभरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया।

वर्ष 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं अरविंद कुमार चौहान
देवरिया जिले के मूल निवासी अरविंद कुमार चौहान वर्ष 2015 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वह इससे पहले डीएम शामली, सीडीओ बहराइच, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर सेवा दे चुके हैं।
शामली से स्थानांतरित होकर आए डीएम अरविंद कुमार चौहान मंगलवार सुबह सिद्धपीठ मां शाकंभरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोपहर को कोषागार पहुंचकर डीएम का चार्ज संभाला।
डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार समस्या का समाधान संबंधित स्तर पर ही कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। नवागत डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश और भारत सरकार के जो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट जनपद में चल रहे हैं, उनको समय से और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- IAS Kumar Harsh: कौन हैं कुमार हर्ष, जो बनें बुलंदशहर के DM, सुल्तानपुर से हुआ है तबादला
जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह धरातल पर उतारा जाएगा तथा प्रत्येक पात्र को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर प्रगतिशील जिला है, इसको और ज्यादा प्रगति के पथ पर लेकर जाया जाएगा। इस दौरान सीडीओ सुमित राजेश महाजन, एडीएम वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, एडीएम न्यायिक राम आसरे वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, मुख्य कोषाधिकारी सूरज कुमार एवं कलक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, यूपी में 24 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर
आइएएस मनीष बंसल का आगरा हुआ है स्थानांतरण
प्रदेश शासन द्वारा रविवार देर रात जारी की गई स्थानांतरण सूची में शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर भेजा गया। यहां कार्यरत डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है। 24 जून-2024 को उन्होंने यहां कार्यभार संभाला था। सहारनपुर में करीब 22 महीने के कार्यकाल में उन्होंने कई अहम निर्णय लिए।
खबरें और भी
नकुड़ क्षेत्र में सिंघली नदी को पुनर्जीवन देने का काम उनके प्रयास का प्रतिफल है। यूपीडा द्वारा एक हजार हेक्टेयर में नए औद्योगिक कारीडोर के लिए भूमि के चयन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड भव्य उद्घाटन की तैयारियों का काम उनके मार्गदर्शन और निर्देशन में संपन्न हुआ। तैयारियों को लेकर वह काफी संजीदा रहे। 14 अप्रैल के कार्यक्रम से पहले अमूमन हर दिन मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।