Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चित्रकूट को मिली 950 करोड़ की सौगात, योगी ने दी 124 विकास परियोजनाओं की भेंट

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 10:39 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में 950.89 करोड़ रुपये की 124 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिससे तपोभूमि को नई रफ्तार मिलेगी। ...और पढ़ें

    बटन दबाकर योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम योगी आदित्यानाथ। जागरण

    बटन दबाकर योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते सीएम योगी आदित्यानाथ। जागरण  

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में 124 विकास परियोजनाएं समर्पित कीं

    2. ₹950.89 करोड़ की 49 लोकार्पित, 75 नई योजनाओं का शुभारंभ

    3. सड़क, पर्यटन, शिक्षा, सिंचाई, खेल को मिलेगी नई गति

    जागरण संवाददाता, चित्रकूट। भगवान श्रीराम की तपोभूमि को बुधवार को विकास की अब तक की सबसे बड़ी सौगातों में से एक मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा में 950.8926 करोड़ रुपये की लागत वाली 124 विकास परियोजनाएं जनपद को समर्पित कीं। इनमें 394.7027 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और 556.1899 करोड़ रुपये की 75 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

    इन योजनाओं के माध्यम से धार्मिक पर्यटन, सड़क संपर्क, शिक्षा, सिंचाई, खेल, पुलिस व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य धार्मिक महत्व वाले क्षेत्रों का समग्र विकास करते हुए आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।


    मुख्यमंत्री ने चित्रकूट सदर विधानसभा क्षेत्र की 180.6285 करोड़ रुपये लागत की 22 परियोजनाओं और मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र की 214.0742 करोड़ रुपये लागत की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही सदर विधानसभा की 211.8671 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं और मानिकपुर की 344.3228 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं है, बल्कि समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से उन्हें धरातल पर उतारना उसकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा कर जनता तक उनका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

    खबरें और भी


    लोकार्पित प्रमुख परियोजनाएं (49)

    • कुल लागत : 394.7027 करोड़
    • देवांगना घाटी स्थित नवीन सर्किट हाउस
    • कामदगिरि परिक्रमा मार्ग का सौंदर्यीकरण
    • राजापुर में तुलसी स्मारक एवं उपवन का विकास
    • पर्यटन चौराहे से रामघाट, शिवरामपुर तक पथ प्रकाश व्यवस्था
    • चित्रकूट तीर्थ विकास परिषद का स्थायी कार्यालय
    • पर्यटन चौराहा एवं शोभन सरकार स्थल का विकास
    • बेड़ी पुलिया से मंदाकिनी होटल तक डेकोरेटिव लाइटिंग
    • केजीबीवी के अकादमिक ब्लाक व छात्रावास
    • संकेत जूनियर हाईस्कूल, सरहट
    • सड़क चौड़ीकरण, पुल-पुलिया और संपर्क मार्ग
    • बरुआ, चिल्ली मल व लमिहारी नहर परियोजनाएं
    • भरतकूप बानगंगा, बरदहा और मंदाकिनी नदी पर सेतु

    शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं (75)

    • कुल लागत : 556.1899 करोड़
    • स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
    • राजकीय इंटर कालेज, बड़ी मड़ैयन
    • नवीन पुलिस चौकी, कल्याणपुर
    • ग्रामीण एवं शहरी संपर्क मार्ग
    • पेयजल एवं सिंचाई परियोजनाएं
    • सार्वजनिक सुविधाओं और आधारभूत संरचना का विस्तार
    • शिक्षा, खेल और सुरक्षा से जुड़ी नई परियोजनाएं
    • रोजगार सृजन एवं क्षेत्रीय विकास को गति देने वाली योजनाएं

     

    यह भी पढ़ें- चित्रकूट को मिलेगी बड़ी सौगात, सीएम योगी ने दिए 300 शैया मेडिकल कॉलेज के निर्देश

    यह भी पढ़ें- चित्रकूट तपोभूमि में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं बाबर को आर्दश मानते