एटा में बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर खुुश होता था मुदित, पुलिस से बोला- मानसिक तनाव दूर करने को किया ऐसा
एटा में आरोपी मुदित ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह बच्चियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर मानसिक तनाव दूर करता था। पुलिस ने उसके सभी सोशल मीडिय ...और पढ़ें
HighLights
आरोपी मुदित ने बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाने की बात कबूली।
मानसिक तनाव दूर करने के लिए बनाता था ऐसे वीडियो।
पुलिस ने सभी सोशल मीडिया अकाउंट बंद कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, एटा। बच्ची के शोषण और महिलाओं व लड़कियों के पोर्न वीडियो बनाकर आरोपित मुदित खुश होता था। उसने पुलिस के समक्ष कबूला है कि वह इन वीडियो के जरिए मानसिक तनाव दूर करता था। पुलिस के समक्ष उसने काफी बातें कबूली हैं, इसलिए उससे लंबी पूछताछ की गई। उसने स्थानीय कई लड़कियों के फोटो एडिट किए, मगर गनीमत यह रही कि उसने इन्हें इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट नहीं किया। वरना जलेसर में बवाल मच जाता।
जलेसर कस्बा का बाजार कलां का रहने वाला मुदित अपना व्यवसाय संभालता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह जब भी खाली होता था तभी पोर्न वीडियो में अपना ध्यान लगाता था। उसकी सोच ही गलत रही।
सिर्फ एक वीडियो ही पोस्ट किया था आरोपित ने
मुदित सहित तीन भाई हैं, जिनमें से वह बीच का है। शेष भाइयों की शादी हो चुकी है। उसे जानने वाले लोगों का कहना है कि यह कभी पता ही नहीं चला कि मुदित क्या कर रहा है। आमतौर पर वह लोगों से ठीक से बात करता है, लेकिन उसके मन में क्या चल रहा है यह कोई नहीं जानता।
मुहल्ले के लोगों ने सुना तो भौचक रह गए
जिस मासूम बच्ची के साथ उसने गलत हरकत की वह भी उसके घर के आसपास की ही रहने वाली है, लेकिन इस बच्ची के परिवार को भी पता नहीं चल सका कि उसके साथ गलत हरकत हुई है। मुदित के पिता का निधन हो चुका है और तीन जुलाई को ही उनकी तेरहवीं हुई है।
यह भी पढ़ें- आगरा में कातिल पत्नी का कबूलनामा: बोली- छोड़ देती तो जेल से भी बदतर होती जिंदगी, 16 साल से सह रही थी पति की पिटाई
आरोपित के सभी इंटरनेट मीडिया एकाउंट बंद
पकड़े गए आरोपित के सभी इंटरनेट मीडिया एकाउंट पुलिस ने बंद कर दिए हैं। यहां तक कि उसके परिवार के सदस्यों के एकाउंट भी बंद हैं। मुहल्ले वालों का कहना है कि आरोपित इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहता था और वह अक्सर लोगों से जुड़ा रहता था। अभी उसके संपर्क सूत्र और खंगाले जा रहे हैं कि कहीं इस मामले में और कोई लिप्त तो नहीं है। जो भी इंटरनेट मीडिया पर उससे जुड़े हैं उन पर भी नजर रखी जा रही है।