Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, सड़क पर गिरे कांवड़िये; एक की मौत और सात घायल

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:18 AM (GMT+05:30)

    एटा के अमांपुर रोड बाईपास पर कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में मैनपुरी के एक कांवड़िये सत्यपाल सिंह की मौत ह ...और पढ़ें

    हादसा के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।

    हादसा के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।

    HighLights

    1. एटा बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भीषण टक्कर।

    2. हादसे में एक कांवड़िये सत्यपाल सिंह की दुखद मौत।

    3. सोरों से गंगाजल लाने जा रहे थे 20 कांवड़िये घायल।

    जागरण संवाददाता, एटा। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर कछला जल भरने जा रहे मैनपुरी के कांवड़ियों को शनिवार की रात अमांपुर हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सात कांवड़िए घायल हो गए। सभी मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर के हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इनमें से सतपाल को गंभीर हालत में सैफई भेजा गया, रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

    सतपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी मोर्चरी भेजा गया है। शेष घायलों के अधिक चोट नहीं है, हालांकि उनका उपचार एटा के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सभी कांवड़िया सोरों से गंगाजल लेने के लिए जा रहे थे। श्रावण मास के पहले सोमवार को उन्हें अपने गांव के मंदिर पर जलाभिषेक करना था। ट्रॉली में 20 लोग सवार थे।

    kanwar yatri injured etah small

    एटा मेडिकल कालेज में घायल

    एटा के अमांपुर रोड बाईपास पर हुआ हादसा, मच गई की पुकार

    शनिवार रात 11:30 बजे गांव किशनपुर से कांवडियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोरों से गंगाजल लाने के लिए चला था। एक बजे यह ट्रैक्टर जब अमांपुर रोड स्थित बाईपास पर पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी के ट्रैक्टर में बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। गश्त करने वाली पुलिस की मोबाइल पार्टी मौके पर पहुंची।

    यह भी पढ़ें- मेरठ में बदला ट्रैफिक: दिल्ली-रुड़की हाईवे वन-वे, दिल्ली-उत्तराखंंड जाने के लिए चुनें ये रास्ते

    यह भी पढ़ें- 5 करोड़ की 'मैकलारेन' पर सवार भोले बाबा! स्पोर्टस कार वाली कांवड़ से सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे दिल्ली के युवा

    सोरों से गंगाजल लेने के लिए गांव किशनपुर से चला था कांवड़ियों का 20 सदस्यीय जत्था

    पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां सत्यपाल की हालत गंभीर थी इसलिए उन्हें सैफई भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे में निशा पुत्री बृजेश कुमार, गीतम सिंह पुत्र कामता प्रसाद, मुस्कान पुत्री राजू, संध्या पुत्री ललित, राजवीर पुत्र पोखेलाल घायल हो गए। इन सभी का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

    खबरें और भी

    अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया घायलों की हालत ठीक है। ट्रक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है मगर चालक भागा हुआ है। सड़कों पर सुरक्षा प्रबंध और कड़े किए जा रहे हैं।