Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा: आठ फीट से ऊंचे DJ पर रोक, वाहनों की नो एंट्री; एटा में तीन लाख श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 03:04 PM (IST)

    एटा से इस बार लगभग तीन लाख कांवड़िए गुजरेंगे, जिनके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पुलिस ने आठ फीट से ऊंचे डीजे और ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाय ...और पढ़ें

    फाइल फोटो।

    फाइल फोटो।

    HighLights

    1. एटा से गुजरेंगे लगभग तीन लाख कांवड़िए

    2. आठ फीट से ऊंचे डीजे वाहनों पर प्रतिबंध

    3. कांवड़ रूटों पर भारी वाहनों की नो एंट्री

    जागरण संवाददाता, एटा। शहर से होकर इस बार कम से कम तीन लाख कांवड़िए गुजरेंगे। भारी भरकम कांवड़ें लेकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं। शहर के प्रत्येक चौराहे पर पुलिस की पिकेट बढ़ाई जाएगी। डाक कांवड़ वालों को परेशानी न हो इसलिए पुलिस की मोबाइल पार्टियां सड़कों पर रहेंगी।

    आठ फीट से ऊंचे डीजे वाहनों पर न लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी अपील की जा रही है कि वाहनों को ओवरलोड न किया जाए।

    29 जुलाई को शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा

    हर साल शहर से होकर कांवड़िए गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा इस बार 29 जुलाई से शुरू हो रही है। कांवड़ियों के जत्थे शीघ्र ही आना शुरू हो जाएंगे। यहां से सबसे ज्यादा राजस्थान, मध्य प्रदेश के कांवड़िया गुजरते हैं। मध्य प्रदेश के कांवड़ियों को शिकोहाबाद रोड से होते हुए जाना होता है, जबकि राजस्थान की ओर जाने वाले श्रद्धालु टूंडला रोड से होकर आगरा की सीमा में प्रवेश करते हैं। वर्षाें से यह क्रम चला आ रहा है।

    रविवार को बढ़ जाती है कांवड़ियों की तादात

    सावन के सोमवार को श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं, इसलिए रविवार को श्रद्धालुओं की तादात अधिक बढ़ जाती है क्योंकि दूसरे प्रांतों के अलावा स्थानीय कांवड़िया भी कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। डीजे लगे वाहन दूसरे प्रांतों से भी आते हैं और उनके साथ बाइक सवार श्रद्धालुओं का जत्था चलता है।

    भारी वाहनों की कांवड़ रूटों पर नो एंट्री

    भारी वाहनों की नो एंट्री कांवड़ रूटों पर रहेगी। इसके लिए बैरियर और बैरीकेटिंग दोनों ही की जाएंगी। कासगंज की ओर से श्रद्धालु मिरहची से जिले में प्रवेश करते हैं। हर वर्ष पुलिस सहायता शिविर भी लगाती है। इन शिविरों में भोजन व आराम करने की व्यवस्था होती है। इसके अलावा रास्ते में आने वाले मठ-मंदिरों में भी श्रद्धालु रुकते हैं। पुलिस की मोबाइल पार्टियां सभी रूटों पर मौजूद रहेंगी। 24 घंटे गश्त की व्यवस्था की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 390 करोड़ से बनेगी 51 KM लंबी सड़क, आगरा-जलेसर रोड का सफर होगा सुहाना

    अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। किसी को भी आठ फीट से ऊंचा डीजे लगाने की इजाजत नहीं है। जो नियम तोड़ेगा उसके विरुद्ध पुलिस कार्रवाई भी करेगी।

    शहर में कांवड़ यात्रियों के लिए एकल मार्ग

    शहर में कांवड़ यात्रियों के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था है। गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़िया जिस रूट से निकलेंगे उस रूट पर जाने वाले कांवड़ियों का आवागमन नहीं रहेगा। यह व्यवस्था जीटी रोड पर लागू रहेगी। इसके अलावा अन्य रूट एकल नहीं हैं। जैसे कि अलीगंज रोड, गंजडुंडवारा और सहावर रोड, आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड पर आवागमन दोनों ओर से रहेगा। इस दौरान भारी वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें- 50 रुपये में आगरा से गोवर्धन जाएंगी 1100 बसें, मुड़िया मेला के श्रद्धालुओं के लिए यूपी रोडवेज का प्लान तैयार