एटा में MBA छात्र ने गोली मारकर की आत्महत्या, मोबाइल पर मिला सुसाइड नोट
एटा में 23 वर्षीय एमबीए छात्र दीपक कुमार ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले अपने मोबाइल पर एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमें मानसिक पर ...और पढ़ें

छात्र दीपक का फाइल फोटो इंसेट में।
HighLights
मौके से मिला तमंचा
जागरण संवाददाता, एटा। एटा में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला कंचन में 23 वर्षीय एमबीए के छात्र दीपक कुमार पुत्र रोहन लाल ने शनिवार रात 11 बजे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उसने अपने मोबाइल पर अपने बड़े भाई के नाम सुसाइड नोट लिखा लेकिन उसे भेजा नहीं।
सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि वह मानसिक रूप से ज्यादा परेशान था। चार दिन पहले ही उसने एमबीए में दाखिला लिया था लेकिन कहां लिया इस बारे में परिवार के लोग भी अनभिज्ञ हैं। युवक की शादी नहीं हुई थी।
दीक के पिता करते हैं खेती
स्वजन का कहना है कि उसने दाखिले के लिए पैसे का इंतजाम खुद ही किया था। दीपक के पिता खेती-बाड़ी करते हैं। उसने घर के कमरे में 315 बोर के तमंचे से गोली मारी जो उसके पार निकल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच चल रही है। मौके से तमंचा भी मिला है। रात में ही पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शव को स्वजन के सुर्पद कर दिया है।