Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा की नवविवाहिता से गुरुग्राम में दरिंदगी; पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजा, देह व्यापार के लिए बनाया दबाव

    Updated: Wed, 20 May 2026 10:55 PM (IST)

    सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता ने पति और उसके दो दोस्तों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मारपीट करने और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक।

    प्रतीकात्मक।

    HighLights

    1. पति ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

    2. दोस्तों को वीडियो भेजकर देह व्यापार का दबाव

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

    जागरण संवाददाता, इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत तीन लोगों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रचलित करने और देह व्यापार के लिए दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


    पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका मायका पछायगांव थाना क्षेत्र में है, उसकी शादी 27 मई 2025 को मयंक मिश्रा के साथ हुई थी। शादी के बाद पति उसे अपने साथ गुरुग्राम ले गया, जहां दोनों साथ रहते थे। महिला का आरोप है कि इसी दौरान पति ने उसकी बिना अनुमति के आपत्तिजनक वीडियो अपने मोबाइल में रिकार्ड करने के बाद से वह लगातार वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर उसे ब्लैक मेल करता रहा।

    विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। मयंक मिश्रा ने उसकी निजी वीडियो अपने दोस्तों विनय और कल्लू को भी भेज दी थीं। दोनों आरोपित भी वीडियो प्रचलित करने की धमकी देकर महिला पर गलत संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। पति उससे देह व्यापार कराकर पैसे कमाना चाहता था और कहता था कि वीडियो इंस्टाग्राम पर डालकर रुपये कमाएंगे।

    आरोप है कि अक्टूबर 2025 में ससुराल आने पर पति ने उसका निजी वीडियो एक साधु को भेजकर उसके साथ रात बिताने का दबाव बनाया। आरोपित ने कहा था कि इसके बदले उसे बड़ी रकम मिलेगी। 15 मई को उसे और उसकी मां के मोबाइल पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। संदेश में शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी गई।

    प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया महिला की तहरीर पर पति और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- इटावा में पुरैला गांव के किसानों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ा, लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में जमीन यूपीडा खरीदेगा

    यह भी पढ़ें- Online Medicine के विरोध में इटावा में केमिस्ट एसोसिएशन की हड़ताल, जिला अस्पताल से लेकर शास्त्री चौराहा तक मेडिकल स्टोर बंद

    यह भी पढ़ें- इटावा में रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात; भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

    खबरें और भी