Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इटावा में रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात; भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, CCTV में कैद हुई दरिंदगी

    Updated: Wed, 20 May 2026 09:09 PM (IST)

    जसवंतनगर में एक भतीजे ने अपनी चाची से दुष्कर्म किया, जिसकी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और आरोपी गिरफ्तार हो गया। इटावा में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक।

    प्रतीकात्मक।

    HighLights

    1. भतीजे ने चाची से दुष्कर्म किया, सीसीटीवी में कैद

    2. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मिथुन उर्फ लोली गिरफ्तार

    3. इटावा में किशोरी अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी भी पकड़ा गया

    संवाद सहयोगी, जसवंतनगर(इटावा)। बलरई क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने रिश्ते की चाची से दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार किया। आरोपित ने चाची को घर में अकेले होने का फायदा उठाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी करतूत घर के आंगन में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस को पीड़िता ने बताया कि उसका पति गुजरात में रहकर नौकरी करता है, जिसके कारण वह घर पर अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है। मंगलवार की रात भी वह रोजाना की तरह अपने बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। आरोप है कि मंगलवार रात में गांव का ही रहने वाला युवक मिथुन उर्फ लोली, जो रिश्ते में उसका भतीजा लगता है, बदनीयती से उसके घर में जबरन घुस आया।

    पीड़िता कुछ समझ पाती या शोर मचाती, आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। सीसीटीवी फुटेज के रूप में पुख्ता सबूत होने के कारण पुलिस ने भी मामले को बेहद गंभीरता से लिया।

    प्रभारी थानाध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मिथुन उर्फ लोली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, साथ ही मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की गहनता से विधिक जांच की जा रही है।

    किशोरी को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

    क्षेत्र से एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को जेल भेज दिया गया।

    खबरें और भी

    सिविल लाइंस थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय नीशू उर्फ अनिकेत कुमार निवासी न्यू बस्ती, इंदिरा नगर (औरैया) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपित ने बताया उसका बुआ का घर किशोरी के घर के पास है। जहां आना-जाना था। किशोरी से जान पहचान बढ़ाकर वह 23 अप्रैल को किशोरी को भगाकर गुजरात के सूरत शहर ले गया था। उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने किशोरी को बरामद कर लिया, जिसके बाद आरोपी को भी दबोच लिया गया।

    यह भी पढ़ें- इटावा में 'दूध वाली बाल्टी' से 30 लाख की चोरी, INSTA प्रेमी के चक्कर में नौकरानी ने रिटायर्ड SDO के घर से पार किए जेवर

    यह भी पढ़ें- स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम! इटावा पुलिस ने मारा छापा, महिला संचालक और युवतियों समेत 6 लोग हिरासत में

    यह भी पढ़ें- इटावा में मोहम्मद गोरी के सेनापति की मजार होगी ध्वस्त, आदेश के खिलाफ दायर अपील खारिज