Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prateek Yadav Death: जब प्रतीक को आशीर्वाद देने पहुंचे थे अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी, आज फिर याद आए वो पल

    Updated: Wed, 13 May 2026 10:57 PM (GMT+05:30)

    प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की 2011 की भव्य शादी, जिसमें अमिताभ बच्चन और अनिल अंबानी जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं, उनके निधन के बाद फिर से चर्चा में है। ...और पढ़ें

    सैफई में प्रतीक यादव की शादी के समय मौजूद अभिनेता अमिताभ बच्चन व उद्योगपति अनिल अंबानी मुलायम सिंह यादव के साथ। जागरण आर्काइव

    सैफई में प्रतीक यादव की शादी के समय मौजूद अभिनेता अमिताभ बच्चन व उद्योगपति अनिल अंबानी मुलायम सिंह यादव के साथ। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की भव्य शादी 2011 में हुई

    2. अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी सहित कई हस्तियां शामिल हुईं

    3. यह शादी सैफई के सबसे चर्चित आयोजनों में से एक

    वीपी सिंह यादव, सैफई (इटावा)। प्रतीक यादव के दुनिया से अलविदा के बाद सैफई की शाही शादी फिर याद आई। समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी आज भी सैफई के इतिहास के सबसे भव्य आयोजनों में गिनी जाती है। साल 2011 में सैफई महोत्सव के विशाल पंडाल में संपन्न हुई इस शादी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और दिग्गज उद्योगपति अनिल अंबानी जैसे दिग्गजों ने शिरकत की थी। 

    प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी सैफई की सबसे चर्चित और भव्य शादियों में शामिल रही है। चार दिसंबर 2011 में महोत्सव पंडाल में आयोजित इस विवाह समारोह में देश की राजनीति, उद्योग जगत और फिल्म इंडस्ट्री की नामी हस्तियों का जमावड़ा लगा था। बुधवार को प्रतीक यादव के निधन के बाद उस भव्य शादी से जुड़ी तस्वीरें और यादें एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में हैं।

    उस समय प्रदेश में मायावती की सरकार थी, लेकिन इसके बावजूद सैफई में आयोजित यह विवाह समारोह लंबे समय तक राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना रहा। पूरे सैफई महोत्सव पंडाल को भव्य तरीके से सजाया गया था और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी रखी गई थी। विवाह समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन, सांसद एवं अभिनेत्री जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी, सहारा इंडिया परिवार के प्रमुख सुब्रत राय सहारा, अमर सिंह जयाप्रदा, समेत देशभर की सैकड़ों चर्चित हस्तियां शामिल हुई थीं।

    जयमाला मंच पर पहुंचकर सभी ने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद दिया था। उस समय मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, जबकि अखिलेश यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पूरे आयोजन को लेकर सैफई सहित आसपास के क्षेत्रों में कई दिनों तक उत्साह का माहौल बना रहा था। सैफई के लोग आज भी उस शादी को नेताजी परिवार के सबसे भव्य आयोजनों में गिनते हैं।

    खबरें और भी

    सैफई से जुड़ी एक और पुरानी तस्वीर भी इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में है। यह तस्वीर वर्ष 2015 की है, जब लालू प्रसाद यादव के दामाद एवं मुलायम सिंह यादव के नाती तेज प्रताप यादव की शादी के कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सैफई पहुंचे थे। उसी दौरान प्रतीक यादव और अपर्णा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ली थी। वह तस्वीर भी इंटरनेट मीडिया पर खूब साझा की जा रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: सैफई से था प्रतीक का अटूट रिश्ता, वायरल हो रहा अखिलेश से आशीर्वाद का वीडियो, अब यादें शेष

    यह भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन से सैफई में आवास पर सन्नाटा, अंतिम संस्कार के लिए लखनऊ रवाना हुआ परिवार