Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SSP आदित्य लांग्हे ने किया बदलाव: नवागत CO शेखर सेंगर को शिकोहाबाद सर्किल, इंस्पेक्टर रवि त्यागी बने थाना उत्तर प्रभारी

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 02:50 PM (GMT+05:30)

    फिरोजाबाद एसएसपी आदित्य लांग्हे ने कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवागत सीओ शेखर सेंगर को शिकोहाबाद सर्किल का प्र ...और पढ़ें

    एसएसपी आदित्य लांग्हे

    एसएसपी आदित्य लांग्हे 

    HighLights

    1. एसएसपी आदित्य लांग्हे ने फिरोजाबाद में किए पुलिस तबादले।

    2. शेखर सेंगर को शिकोहाबाद सर्किल का सीओ बनाया गया।

    3. रवि त्यागी थाना उत्तर के नए प्रभारी नियुक्त हुए।

    जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। एसएसपी ने मंगलवार को कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें से गैर जनपद से तबादले पर आए कई निरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं कुछ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

    एसएसपी आदित्य लांग्हे ने गैर जनपद से तबादले पर आए निरीक्षक रवि त्यागी को थाना उत्तर, भगवत सिंह को जसराना, जसवीर सिंह को नसीरपुर का प्रभारी बनाया है।

    वहीं थाना जसराना प्रभारी रहे निरीक्षक राजेश पांडेय को एका, नसीरपुर से निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी को अपराध शाखा, प्रभारी निरीक्षक एका संजुल पांडेय को प्रभारी साइबर सेल, चौकी प्रभारी सुहागनगर, थाना दक्षिण योगेश कुमार थानाध्यक्ष नगला सिंघी, चौकी प्रभारी नगला मिर्जा थाना रामगढ़ सुरेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष पचोखरा बनाया गया है। 

    शेखर सेंगर बने सीओ शिकोहाबाद

    फिरोजाबाद एसएसपी आदित्य लांग्हे ने नवागत सीओ शेखर सेंगर को शिकोहाबाद सर्किल का प्रभार सौंपा है। वहीं सीओ शिकोहाबाद रहे अमरीश कुमार को यातायात, साइबर क्राइम, पुलिस लाइन और अपराधा शाखा की जिम्मेदारी सौंपी है।

    यह भी पढ़ें- बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: तीन संगठित गिरोह माफिया घोषित, गौकशी नशा तस्करी और लूटपाट पर कसा शिकंजा

    तेजस त्रिपाठी को क्षेत्राधिकारी सदर, कंट्रोल रूम और डायल-112, चंचल त्यागी को सिरसागंज, अपराध और शिवकुमार चौहान को क्षेत्राधिकारी कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी है। 

    यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: नेफ्रोलॉजिस्ट के बिना चल रही डायलिसिस यूनिट, युवती की मौत पर उप मुख्यमंत्री ने मांगी रिपोर्ट

    खबरें और भी