फिरोजाबाद स्कूल में क्रूरता: शिक्षिका ने छात्र की आंख फोड़ी, जांच को पहुंची टीम
फिरोजाबाद के मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका ने चार वर्षीय छात्र की आंख में पेंसिल घोंप दी, जिससे उसकी रोशनी चली गई। वहीं, दूसरे बेटे की पिटाई ...और पढ़ें

चोट लगने के बाद शुक्रवार को पिता मनोज की गोद में बैठा अनमोल (बाएं), साथ में आर्यन (दाएं) जिसके कान में चोट लगी है : जागरण
HighLights
शिक्षिका ने चार वर्षीय छात्र की आंख में पेंसिल घोंपी।
दूसरे बेटे की पिटाई से कान का पर्दा फटा, FIR दर्ज।
एसडीएम और बीईओ ने स्कूल पहुंचकर घटना की जांच की।
जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। वह दो मासूम बच्चे। जुलाई में स्कूल खुलने पर वह बहुत खुश थे। पापा के साथ हंसते हुए जाते। मैडम को गुड मार्निंग करते। परंतु मैडम ने ऐसी क्रूरता दिखाई कि सुनने वाले भी घबरा जाते हैं। एलकेजी में पढ़ने वाले चार वर्षीय छात्र की पेंसिल घोंपकर आंख फोड़ दी। बदहवास पिता किसी तरह बच्चे की आंख में रोशनी लौट आए, इसके लिए दिल्ली इलाज को ले गए।
इस बीच दूसरी शिक्षिका ने बड़े भाई की ऐसी पिटाई की कि उसके कान का पर्दा फट गया। पिता ने और स्कूल प्रबंधक, दो शिक्षिकाओं व मैनेजर के विरुद्ध उत्तर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शुक्रवार को स्कूल पहुंचे एसडीएम और बीईओ ने घटना की जांच की। इस दौरान स्कूल का डीवीआर कब्जे में लिया गया है।
श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुशवाह का पांच वर्षीय बेटा आर्यन और चार वर्षीय बेटा अनमोल कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं।
एलकेजी में पढ़ रहे हैं बच्चे
पिता का आरोप है कि छह जुलाई को एलकेजी में पढ़ रहे छोटे बेटे अनमोल से शिक्षिका किसी बात पर इतनी नाराज हुईं कि उसकी दायीं आंख में पेंसिल घोंप दी। इससे दिखाई देना बंद हो गया। बेटे ने शिकायत की तो मैनेजर विश्वनाथ शर्मा ने भी उसकी पिटाई की। वह बेटे का इलाज कराने एम्स दिल्ली चले गए। वहां 12 जुलाई को आंख का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन कराकर लौटे तब बड़े बेटे आर्यन ने शिक्षिका योगेंद्री पर पिटाई का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद में चार साल के छात्र की फोड़ी आंख, शिक्षिका पर पेंसिल घोंपने का आरोप
डीएम ने जांच टीम का गठन किया
उनका कहना है कि बड़े बेटे के कान का पर्दा फट गया है। सीसीटीवी फुटेज मांगने पर स्कूल के निदेशक ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम संतोष शर्मा ने एसडीएम अंकित वर्मा के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा: रामपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन, तीन दिन तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
स्कूल पहुंचकर की जांच
शुक्रवार को एसडीएम, बीईओ नगर उपेंद्र सिंह ने स्कूल पहुंचकर जांच की। जांच टीम ने छात्र के एम्स में हुए उपचार से संबंधित दस्तावेज लिए हैं। मेडिकल पर्चों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टर से कराई जाएगी। पिता ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में कार्निया में घाव बताया है। डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आंख में रोशनी एहसास नहीं हो रहा है।
छात्रों के झगड़े में आंख में चोट लगी है। पूर्व में बीएसए से की गई शिकायत में भी पिता ने सहपाठी से झगड़ा होने का जिक्र किया है। बाद में दबाव बनाने के लिए शिक्षिका पर गलत आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विश्वनाथ शर्मा, मैनेजर मदर प्राइड इंटरनेशनल