कांवड़ यात्रा: रामपुर हाईवे पर रूट डायवर्जन, तीन दिन तक नहीं चलेंगे भारी वाहन
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार रात 8 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है, जो तीन दिन तक चलेगा। सावन के पहले सोमवार ...और पढ़ें

दढ़ियाल में बाजपुर मार्ग पर पैदल मार्च करते सीओ पंकज पंत व थाना टांडा प्रभारी बलवान सिंह। जागरण
HighLights
पुलिस प्रशासन कांवड़ माह के लिए सतर्क, सुरक्षा तैयारियां पूरी।
शुक्रवार रात 8 बजे से हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन।
तीन दिन तक हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित।
जागरण संवाददाता, रामपुर : कांवड़ माह को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से हाईवे पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। अब तीन दिन तक हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे। भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।
सावन माह शुरू हो गया है। पहला सोमवार तीन अगस्त को होगा। इसके अलावा 10 अगस्त, 17 अगस्त और 24 अगस्त को सोमवार पड़ेंगे।
सावन माह की शिवरात्रि 11 अगस्त को पड़ रही है। इन तिथियों पर जलाभिषेक के लिए जिले से हजारों कांवड़िये ब्रजघाट, हरिद्वार, नीलकंठ आदि से कांवड़ में जल लेकर आएंगे।
ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- बदले मार्गों से गुजारा जाएगा हैवी ट्रैफिक, सिर्फ कार आदि हल्के वाहन ही चलेंगे
- बरेली से वाया रामपुर होते हुए दिल्ली को जाने वाला यातायात आंवला (बरेली) से शाहबाद (रामपुर), सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढी, सिरसी, चौधरी सराय चौकी संभल से खिरनी कट गंगा एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
- मीरगंज (बरेली) से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को तीन बत्ती तिराहा (मिलक) से पटवाई, शाहबाद, सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढी, सिरसी, चौधरी सराय चौकी संभल से खिरनी कट गंगा एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
- मीरगंज (बरेली) व अन्य मार्गों से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को अजीतपुर बाईपास पुल की साइड से पटवाई, शाहबाद, सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढी, सिरसी, चौधरी सराय चौकी संभल से खिरनी कट गंगा एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
- रूद्रपुर (उत्तराखंड) से बाया बिलासपुर से रामपुर होते हुए दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कोयला/कोयली कट से शहर से अंदर न आने देकर बाईपास जीरो प्वाइंट शहजादनगर से अजीतपुर बाईपास पुल की साइड से शाहबाद, सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढी, सिरसी, चौधरी सराय चौकी संभल से खिरनी कट गंगा एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
- रामपुर शहर से दिल्ली की ओर की जाने वाला भारी/हल्का वाहन शाहबाद सैफनी, बिलारी, हजरतनगरगढी, सिरसी, चौधरी सराय चौकी सम्भल से खिरनी कट गंगा एक्सप्रेसवे से जाएंगे।
- दिल्ली से बिलारी होते हुए बरेली की ओर आने वाले भारी वाहन सैफनी, शाहबाद, आंवला (बरेली) जाएगा। मुरादाबाद से बिलारी रामपुर की ओर आने वाले वाहन सैफनी, शाहबाद, पटवाई, अजीतपुर बाईपास पुल से जीरो प्वाइंट शहजादनगर, बिलासपुर, रूद्रपुर (उत्तराखंड) जाएगा।
पुलिस ने इनकी यात्रा सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए हाईवे पर एक लेन को आरक्षित कर दिया है। दूसरी लेन से सिर्फ कार आदि छोटे वाहन चलने दिए जाएंगे। भारी वाहनों को दूसरे रूट से निकाला जाएगा।