अपना दल को दिया झटका: मोहम्मद वकील एडवोकेट समर्थकों संग सपा में शामिल, रामपुर में सियासी हलचल तेज
अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में रामपुर की स ...और पढ़ें

सांसद डिंपल यादव से मुलाकात करते अपना दल एस के नेता वकील अहमद साथ में सांसद मोहिबुल्लाह नदवी। सोशल नेटवर्क
HighLights
मोहम्मद वकील एडवोकेट ने अपना दल (एस) छोड़ा
अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए
रामपुर में 2027 चुनाव में सपा की जीत का लक्ष्य
जागरण संवाददाता, रामपुर। यूपी विधानसभा चुनाव करीब आते ही राजनीतिक दलों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दी है। अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव मोहम्मद वकील एडवोकेट शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। वह सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के साथ दिल्ली में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव से मिले और उनकी मौजूदगी में अपने समर्थकों संग सपा की सदस्यता ग्रहण की।
मोहम्मद वकील एडवोकेट ने कहा कि वह सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में रामपुर जिले की सभी पांचों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
यह भी पढ़ें- कौन हैं चंद्र शेखर के प्रत्याशी? बदर अली और बाबर चौहान, जिन्हें सपा को पटखनी देने के लिए मेरठ से दी टिकट
समर्थकों संग ली सदस्यता
उनके साथ मोहम्मद सगीर अहमद सभासद (टांडा), तस्लीम पहलवान सभासद टांडा, मोहम्मद फारूक (नगर पालिका प्रतिनिधि टांडा), मोहम्मद असजद आदि भी सपा में शामिल हुए। इस संबंध में जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी एडवोकेट महबूब अली पाशा ने दी।