Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं चंद्र शेखर के प्रत्याशी? बदर अली और बाबर चौहान, जिन्हें सपा को पटखनी देने के लिए मेरठ से दी टिकट

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 11:38 AM (IST)

    इन नियुक्तियों से मेरठ शहर और किठौर सीटों पर सपा के मौजूदा विधायकों के लिए चुनौती बढ़ गई है, खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में। ...और पढ़ें

    आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी बदर और बाबर चौहान।

    आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी बदर और बाबर चौहान।

    HighLights

    1. आसपा ने मेरठ की तीन सीटों पर प्रभारी घोषित किए

    2. शहर से बदर अली, किठौर से बाबर चौहान मैदान में

    3. सपा के मौजूदा विधायकों को मिलेगी कड़ी टक्कर

    जागरण संवाददाता, मेरठ! आजाद समाज पार्टी ने मेरठ जिले की सात सीटों में से तीन सीटों के लिए प्रभारी घोषित किए हैं। इन तीनों में से दो सीट पर मुस्लिम और एक सीट पर अति पिछड़ा वर्ग से प्रभारी बनाए हैं। शहर सीट से बदर अली, किठौर से बाबर चौहान खरदौनी व कैंट से संजीव पाल हैं। इन प्रभारियाें की घोषणा के बाद सबसे अधिक चर्चा मेरठ शहर व किठौर में होने लगी है। इन दोनों सीट पर सपा के विधायक हैं।
    शहर सीट पर लगातार दो बार से सपा से विधायक रफीक अंसारी हैं। मुस्लिम वोट बैंक की अधिकता वाली इस सीट पर अब चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी की नजर है। यहां से बदर अली को चुनावी मैदान में उतारने के लिए प्रभारी बना दिया है।

    बदर शहर के चर्चित चेहरा हैं जिनका नाम विवादों में रहा है

    बदर शहर के चर्चित चेहरा हैं जिनका नाम विवादों में रहा है। कुछ साल पहले नगर निगम के चुनाव में उन्हाेंने तब चौंकाया था जब उनकी युवा सेवा समिति से पांच पार्षद चुने गए थे। उन पर हिंसक आंदोलन भड़काने का आरोप रहा है। 2019 में एक प्रदर्शन में शामिल होने पर उन पर 22 मुकदमे हुए थे, जिससे जेल जाना पड़ा था। कुछ समय तक सपा में रहने के बाद वह आसपा में शामिल हुए थे।

    यह भी पढ़ें- आगरा में बड़ी जीत के लिए मायावती का स्पेशल प्लान: खेरागढ़ में उतरेगा ब्राह्ममण प्रत्याशी! आकाश आनंद करेंगे जनसभा

    यहां पर सपा से शाहिद मंजूर विधायक हैं

    वहीं किठौर में बाबर चौहान खरदौनी को मैदान में उतारकर आसपा ने दांव चला है। यहां पर सपा से शाहिद मंजूर विधायक हैं। बाबर भी में रहे हैं लेकिन टिकट मिलने की संभावना न होने पर चंद्रशेखर से हाथ मिला लिया।

    यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर का 'PDA', पूर्व IPS और पूर्व मंत्री समेत 45 को बनाया आसपा का विधानसभा सीट प्रभारी; मेरठ शहर से बदर अली

    खबरें और भी