शिवरात्रि पर सात स्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेगा दूधेश्वरनाथ मंदिर, 5 एसीपी समेत 556 सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात
श्रावण शिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए सात-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है, जिसमें 556 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सु ...और पढ़ें

दूधेश्वरनाथ मंदिर।
HighLights
दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रावण शिवरात्रि के लिए सात-स्तरीय सुरक्षा घेरा।
556 पुलिसकर्मी, एक ADCP, पांच ACP सुरक्षा संभालेंगे।
सीसीटीवी, वाच टावर, पुलिस सहायता केंद्र से होगी निगरानी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। श्रावण शिवरात्रि पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस बार मंदिर की सुरक्षा सात स्तरीय घेरे में रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था की कमान एक अपर पुलिस आयुक्त और पांच एसीपी संभालेंगे। उनके साथ 66 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षक, 147 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी तथा 337 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। जनपद से मंदिर की सुरक्षा में कुल 556 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सीसीटीवी कैमरों से रखी जाएगी नजर
श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए पुरुष, महिला और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग लाइनें बनाई गई हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस की अलग से तैनाती की गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी।
श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मंदिर परिसर में पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है, जबकि सुरक्षा निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए तीन वाच टावर बनाए गए हैं। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात की ओर से ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता के साथ तैनात रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष नजर रखने तथा बिना जांच किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशाला, रेस्टोरेंट और आसपास के ठहराव स्थलों की नियमित जांच करने के साथ पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।
खबरें और भी
श्रद्धालुओं से विनम्र व्यवहार करें, बिना जांच किसी को प्रवेश न दें
श्रावण शिवरात्रि ड्यूटी के लिए जारी दिशा-निर्देशों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं संयमित व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क रहकर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखने, बिना जांच किसी भी व्यक्ति को प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं देने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को कहा गया है।
होटल, धर्मशाला और आसपास के ठहराव स्थलों की नियमित जांच करने, पार्किंग व्यवस्था पर नजर रखने तथा नागरिक सुरक्षा समिति और स्वयंसेवकों के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के डायवर्जन से लोग बेहाल, गाजियाबाद में मेरठ रोड सहित कई सड़कों पर लगा लंबा जाम
यह भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार: दूधेश्वरनाथ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लगीं कतारें
शिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी अपने निर्धारित प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। सीसीटीवी निगरानी, पुलिस सहायता केंद्र और वाच टावर के माध्यम से पूरे आयोजन पर नजर रखी जाएगी।
उपासना पांडेय, एसीपी कोतवाली एवं नोडल अधिकारी कांवड़