Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: हरनंदीपुरम टाउनशिप की सुस्ती पर सख्त हुए GDA वीसी, देर रात तक निपटीं लंबित फाइलें

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:33 AM (GMT+05:30)

    जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने लंबित विकास कार्यों पर सख्ती दिखाई, जिसके बाद अधिकारी देर रात तक कार्यालय में रुके रहे। उन्होंने हरनंदीपुरम टाउनशिप ...और पढ़ें

    पुराने बस अड्डे के पास स्थित जीडीए कार्यालय। जागरण

    पुराने बस अड्डे के पास स्थित जीडीए कार्यालय। जागरण

    HighLights

    1. जीडीए उपाध्यक्ष ने लंबित विकास कार्यों पर दिखाई सख्ती।

    2. अधिकारी देर रात तक कार्यालय में रहकर निपटाते रहे फाइलें।

    3. हरनंदीपुरम टाउनशिप सहित सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। जीडीए में लंबित विकास कार्यों को लेकर उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल की सख्ती का असर बुधवार देर शाम कार्यालय में दिखाई दिया।

    समीक्षा बैठक में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति को लेकर उन्होंने अधिकारियों से कार्याें को समय से पूरा करने के निर्देश दिए थे। विशेष रूप से महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम टाउनशिप से जुड़े लंबित मामलों में सुस्ती पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    बैठक समाप्त होने के बाद भी कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक कार्यालय में डटे रहे। इस दौरान लंबित फाइलों का निस्तारण, प्रस्तावों की समीक्षा और विभिन्न शाखाओं के बीच समन्वय का कार्य जारी रहा।

    लंबित मामलों को मिली गति

    प्राधिकरण में सामान्य कार्यालय समय समाप्त होने के बाद भी कामकाज चलता रहा, जिससे लंबित मामलों को गति मिल सके। जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों को देर रात तक रुकने का कोई औपचारिक आदेश नहीं दिया गया था।

    उन्होंने कहा कि समीक्षा के दौरान लंबित कार्यों की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं करीब तीन घंटे अतिरिक्त समय देकर फाइलों के निस्तारण का निर्णय लिया।

    उनका कहना था कि प्राधिकरण की प्राथमिकता सभी विकास परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करना है और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। हरनंदीपुरम समेत सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में ग्रीनफील्ड टाउनशिप के लिए जमीन खरीद शुरू, मास्टर प्लान तक निर्माण पर रोक

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में 1191 एकड़ पर बसेगा ग्रीनफील्ड टाउनशिप, जमीन अधिग्रहण से पहले हर घर पहुंचेगी टीम




    खबरें और भी