Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्र को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया हंगामा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:32 PM (IST)

    साहिबाबाद के करहेड़ा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र सलमान की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम ल ...और पढ़ें

    गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

    गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

    HighLights

    1. 11 वर्षीय छात्र सलमान की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत।

    2. गुस्साए ग्रामीणों ने करहेड़ा कट पर किया विरोध प्रदर्शन।

    3. पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया, मुकदमा दर्ज।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करहेड़ा मोड़ पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने करहेड़ा कट पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और यातायात सामान्य कराया।

    प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि करहेड़ा निवासी खुर्शीद का बेटा सलमान कक्षा पांच का छात्र था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान टीला मोड़ निवासी मुरसलीम रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लोनी की ओर से करहेड़ा जा रहा था।

    करहेड़ा मोड़ पर ट्रैक्टर ने सलमान की साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सलमान सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल सलमान को तत्काल नरेंद्र मोहन अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    बच्चे की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने करहेड़ा कट पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने समझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक मुरसलीम को हिरासत में ले लिया है। सलमान के पिता खुर्शीद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम-दिल्ली मार्ग पर कांवड़ियों को बड़ी राहत, अब 'जल' लेकर सीधे निकल सकेंगे भक्त

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के फ्लैट में दंपती चला रहा था सेक्स रैकेट, वॉट्सएप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजकर होती थी डील