Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बाजार में बिक रहे हैं नाले के पानी से धुले केले? वायरल वीडियो के बाद जांच के आदेश

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:10 AM (IST)

    लोनी, गाजियाबाद में नाले के दूषित पानी में केले धोने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। खाद्य सुरक्षा वि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लोनी में नाले के पानी से केले धोने का वीडियो वायरल।

    2. सावन माह में श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होने का आरोप।

    3. पुलिस में शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, लोनी (गाजियाबाद)। थूक और पेशाब से खाना दूषित करके बेचने वाले कई वीडियोज तो सभी ने देखे हैं। हालांकि, लोनी का एक वीडियो इस समय विवादों में घिर गया है। बृहस्पतिवार शाम से सोशल मीडिया में नाले के दूषित पानी में केले धोने का 10 सेकेंड का एक वीडियो वायरल होने से लोगों को भावनाएं आहत हुई हैं। सावन के पवित्र माह में जब पूजा और व्रत का दौर चल रहा है तो इस मामले ने कुछ अलग ही तूल पकड़ लिया है।

    वायरल वीडियो लोनी थाना क्षेत्र के प्रशांत विहार काॅलोनी का बताया जा रहा है। आरोप है कि गोदाम के कर्मचारी नाले के पानी में केले को धोने के बाद रखने के लिए गोदाम में लेकर जा रहे हैं। लोगों ने सावन माह में श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

    लोनी थाना क्षेत्र प्रशांत विहार काॅलोनी के पास मालवाहक वाहन से केले उतारने के बाद नाले के दूषित पानी में धोने का 10 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आरोप है कि केले को नाले के दूषित पानी में धोने के बाद गोदाम में स्टोर कर बाजार में बेचते हैं।

    लोगों ने आवासीय क्षेत्र में चलाए जा रहे कोल्ड स्टोरेज की जांच कराने और आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दो दरोगा सस्पेंड, रिश्वत और ड्यूटी में खराब प्रदर्शन पर गिरी विभागीय गाज

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के पेट्रोल पंपों पर लागू हो सकता है बैरिकेड सिस्टम, नियम तोड़ने वाले वाहन होंगे बाहर