Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: बीटेक और एमबीए के बाद बनाया ड्रग्स तस्करी का नेटवर्क, 13 लाख नकद के साथ गिरफ्तार

    By Vinit Edited By: Anup Tiwari
    Updated: Wed, 05 Aug 2026 05:25 AM (IST)

    गाजियाबाद में शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए कर चुके कौस्तुभ मिश्रा को ऑनलाइन ड्रग तस्करी नेटवर्क चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस न ...और पढ़ें

    विजय नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर। सौ- पुलिस

    विजय नगर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार ड्रग्स तस्कर। सौ- पुलिस

    HighLights

    1. बीटेक-एमबीए स्नातक कौस्तुभ मिश्रा ऑनलाइन ड्रग तस्करी में गिरफ्तार।

    2. 894 ग्राम गांजा, 2 ग्राम कोकीन, 13 लाख रुपये नकद बरामद।

    3. स्कूल-कॉलेज छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर करता था सप्लाई।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए की पढ़ाई करने वाला युवक आनलाइन ड्रग तस्करी का नेटवर्क चलाता पकड़ा गया है। पुलिस ने बिहार निवासी कौस्तुभ मिश्रा उर्फ कार्तिक को संतोष मेडिकल के पास से गिरफ्तार किया।

    उसके कब्जे से 894 ग्राम विभिन्न किस्म का इम्पोर्टेड गांजा, दो ग्राम कोकीन, 13 लाख रुपये नकद और पैकिंग का सामान बरामद हुआ।

    पुलिस के मुताबिक पटना के नागेश्वर कालोनी निवासी 34 वर्षीय कौस्तुभ ने पूछताछ में बताया कि उसने ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी से बीटेक और एमबीए किया है।

    इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नोएडा,गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में मादक पदार्थों की तस्करी का संगठित गिरोह बना लिया।

    ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही पुलिस को पता चला कि गिरोह बिहार से ओजी, मैंगो और शिलांग गांजा, कोकीन, एमडीएमए, चरस और अन्य मादक पदार्थ लाकर आनलाइन आर्डर पर सप्लाई करता था।

    आरोपित स्कूलों, कालेजों और हास्टलों के वाट्सएप ग्रुप से जुड़कर छात्रों के बीच नशे का प्रचार करते थे। ग्राहक से यूपीआइ के जरिए भुगतान लेने के बाद पोर्टर के माध्यम से बताए गए पते पर ड्रग्स की डिलीवरी कराई जाती थी।

    कई साथी हो चुके हैं गिरफ्तार

    पूछताछ में कौस्तुभ ने बताया कि उसके कई साथी पहले ही गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। उनके जेल जाने के बाद लंबित ऑर्डर पूरे करने के लिए वह दोबारा बिहार से मादक पदार्थ लेकर गाजियाबाद आया था।

    पुलिस के अनुसार कौस्तुभ गौतमबुद्धनगर के नालेज पार्क थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पहले से वांछित भी चल रहा था। आरोपित शिवम मिश्रा, दीपक, सूरज, अभिषेक, तनिष्क, इमरान, दीपक, शिवम, और बाबी के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करी कर रहा था।

    मधुबन बापूधाम पुलिस कुछ दिन पूर्व उसके साथी शिवम मिश्रा, दीपक, सूरज, अभिषेक व तनिष्क को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है जबकि 30 जुलाई को ग्रेटर नोएडा की नालेज पार्क थाना पुलिस उसके साथी इमरान, दीपक, शिवम व बाबी को गिरफ्तार कर चुकी है।

    खबरें और भी

    इस मुकदमे में कौस्तुभ भी वांछित चल रहा था। अब पुलिस उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

    पुलिस ने दो ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किए

    आपरेशन प्रहार के तहत स्वाट टीम और वेव सिटी थाना पुलिस ने डासना से दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपितो के कब्जे से करीब 20 किलो गांजा एवं कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फिरोज खान और जैद के रूप में हुई है।

    पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह अपने साथी वसीम और शाहनवाज के साथ मिलकर लंबे समय से नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में गांजा, चरस और स्मैक की तस्करी और बिक्री कर रहे थे।

    वसीम और शाहनवाज ओडिशा और बिहार से गांजा खरीदकर लाते थे, जिसे सभी मिलकर एनसीआर में अधिक दाम पर बेचते थे। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में ढाई साल में 254 विदेशी ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 103 किरायेदारों का नहीं हुआ था सत्यापन

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में ड्रग्स तस्करी में 2024 से अब तक 254 विदेशी पकड़े गए, सरकार ने लोकसभा में बताया





    ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। विदेशी ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले अन्य फरार तस्करों की तलाश में पुलिस को लगाया गया है।

    -

    धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी