Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद में महिला मनोचिकित्सक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, डेढ़ साल पहले हुआ था तलाक

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 10:11 PM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद के ऑफिसर सिटी II में एक महिला मनोचिकित्सक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पति से तलाक के बाद वह अकेली रह रही थीं। ...और पढ़ें

    राजनगर एक्सटेंशन एस्टेट ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी का एफ टावर। जागरण

    राजनगर एक्सटेंशन एस्टेट ऑफिसर सिटी-2 सोसायटी का एफ टावर। जागरण

    HighLights

    1. गाजियाबाद में महिला मनोचिकित्सक ने आत्महत्या की।

    2. पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।

    3. तलाक के बाद अकेली रह रही थीं।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। ऑफिसर सिटी II में एक महिला मनोचिकित्सक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पति से तलाक के बाद महिला ऑफीसर सिटी टू के पांचवें फ्लोर पर अकेली रहती थी। उनके पिता भी मनोचिकित्सक हैं। 

    मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने फ्लैट को जांच के लिए सील कर दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

    NCR News - 2026-08-03T083403.248

    डॉ. हेमिका अग्रवाल का फाइल फोटो। सौ. पुलिस

    महिला का डेढ़ साल पहले हुआ था पति से तलाक

    पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पहले डॉ. हेमिका का अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद भी दोनों के बीच न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इसी कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं। पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा मानकर पड़ताल कर रही है।

    सहायक पुलिस आयुक्त जियाउद्दीन ने बताया कि अभी तक स्वजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अलग-अलग स्थानों पर किशोर समेत तीन ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें- दीवार पर लिखा सुसाइड नोट; आरती सचान केस में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, कोर्ट ने दिए दोबारा जांच के आदेश

    खबरें और भी