Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद: पत्नी की हत्या के बाद शव बिटौड़े में जलाया, अवशेष तालाब में फेंके; पति, भाई और मामा गिरफ्तार

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 07:24 AM (IST)

    मुरादनगर में पति ने पत्नी सोनिया की हत्या कर शव को बिटौरे में जला दिया और अवशेष तालाब में फेंके। पुलिस ने पति प्रविंद्र समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

    सोनिया का फाइल फोटो

    सोनिया का फाइल फोटो

    HighLights

    1. पति ने पत्नी को फांसी पर लटकाया, फिर दम घोंटकर मारा।

    2. शव को बिटौरे में जलाकर अवशेष तालाब में फेंके गए।

    3. पुलिस ने पति समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

    संवाद सहयोगी, मुरादनगर (गाजियाबाद)। साहब....पहले पत्नी को भाई के साथ मिलकर फांसी पर लटकाया, फंदे से उतारने पर जब सांस चलती मिली तो ताकिये से सांस घोटकर मार दिया। बाद में शव को गांव में ले जाकर बिटौरे में बंद करके जला दिया और अवशेष को तालाब में फेंक दिया।

    पत्नी द्वारा रोजाना की कलह और मारपीट से परेशान होकर हत्या को अंजाम दिया। सूर्या कालोनी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपित ने गिरफ्तार होने पर पुलिस को बताया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए पति प्रविंद्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तालाब से मृतका के अवशेष भी बरामद कर लिए हैं।

    मुजफ्फरनगर जिले के जानसाठ गांव के रहने वाले संदीप कुमार सात जून को उसकी बहन सोनिया के अपहरण और हत्या के मामले में जीजा प्रविंद्र के खिलाफ रिपोट दर्ज कराई थी। मंगलवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आरोपित प्रविंद्र उसके भाई विनोद और मामा बृह्मपाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रविंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी सोनिया आए दिन परिवार में कलह करती थी।

    दहेज का फर्जी मुकदमा भी लिखवाया

    मृतका ने उसके व स्वजन के खिलाफ दहेज का फर्जी मुकदमा भी लिखवाया था। वारदात से कुछ दिन पहले उसने मेरी मां बिंदो देवी के साथ भी मारपीट की थी।जिसके बाद मैंने उसकी हत्या करने का फैसला दिया। 29 जनवरी मैंने और बड़े भाई विनोद ने मिलकर उसके गले में फंदा डालकर छत से लटका दिया। फंदे कुछ देर लटकने के बाद मृत जानकर हमने छत से नीचे उतारा तो उसकी सांसे चलती हुई मिली। तब हमने में तकिये से सांस घोटकर मार उसे मार दिया।

    शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बैड के बाक्स में डालकर मुजफ्फनगर के सिंगलपुर गांव स्थित अपनी ननिहाल ले गए। वहां शव को बिटौड़े में डालकर जला दिया और हड्डियों को स्थानीय तालाब में डाल दिया। पुलिस ने गांव के तालाब से मृतका की अस्थियों को बरामद करा लिया है।

    खबरें और भी

    बिटौड़े में हड्डी मिलने पर दिया तंत्र क्रिया का नाम

    आरोपितों ने भले ही शव को जलाने के बाद भले ही उसकी हड्डियों को तालाब में फेंक दिया था, इसके बाद भी जले हुए बिटौड़े में से कुछ मानव अस्थियां मिली थी। गांव के लोगों द्वारा अस्थियां देखे जाने पर मामा बृह्मपाल ने यह अफवाह उड़ा दी कि किसी ने उनके बिटौड़े के निकट तंत्र क्रिया संपन्न की है।

    यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग मामला: भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह की सजा पर फैसला टला, कोर्ट ठहराया था गैर-इरादतन हत्या का दोषी 

    यह भी पढ़ें- 25 साल बाद खुलेगा नेपाल राजमहल हत्याकांड का रहस्य; गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने दिए फिर से जांच के आदेश



    आरोपितों ने षडयंत्र रचकर हत्या को अंजाम दिया था और बाद में शातिर तरीके से शव को ठिकाने लगा दिया। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव के तालाब से शव के अवशेष भी बरामद कर लिए हैं।

    -

    भास्कर वर्मा,एसीपी मसूरी