घरेलू गैस ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 15 अगस्त तक करा लें E-KYC नहीं तो महंगे दाम पर मिलेगा सिलिंडर
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा उन्हें महंगा सिलिंडर खरीदना पड़ सकता है। गाजियाबाद में लगभग 30% उपभोक् ...और पढ़ें

LPG कंज्यूमर्स की बढ़ेगी टेंशन! सांकेतिक तस्वीर सौजन्य- AI
HighLights
15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी कराना घरेलू उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य।
ई-केवाईसी न कराने पर गैस सिलिंडर महंगे दाम पर मिलेगा।
गाजियाबाद में लगभग 30% उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। एलपीजी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त से पहले ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है। यदि समय पर ई-केवाइसी नहीं कराई गई तो महंगे दाम पर सिलिंडर खरीदना पड़ सकता है, इससे उपभोक्ताओं की जेब पर भार पड़ेगा।
3.5 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई LPG E-KYC
जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के 12 लाख कनेक्शन हैं, इनमें से 8.50 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाइसी करा ली है। लगभग 30 प्रतिशत कनेक्शनधारक ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक ई-केवाइसी नहीं कराई है।
गाजियाबाद सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे गैस वितरण केंद्र पर जाकर ई-केवाइसी करा लें। इसके अलावा सिलिंडर घर पर लाने वाले हाकर की मदद से भी ई-केवाइसी कराई जा सकती है। इंडेन गैस सिलिंडर के उपभोक्ता घर बैठे इंडियन आयल वन एप के मदद से भी ई-केवाइसी करा सकते हैं।