Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद वाले ध्यान दें! आज कई इलाकों में 6 घंटे बिजली रहेगी गुल, एरिया की पूरी लिस्ट देखें

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

    गाजियाबाद में बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत रखरखाव कार्य के कारण आज कई क्षेत्रों में छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। लालकुआं-2 उपकेंद्र से जुड़े फीडर ...और पढ़ें

    गाजियाबाद के कई इलाकों में आज 6 घंटे बिजली गुल रहेगी। AI जनरेटेड - फोटो

    गाजियाबाद के कई इलाकों में आज 6 घंटे बिजली गुल रहेगी। AI जनरेटेड - फोटो

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत रख-रखाव कार्य के चलते शनिवार यानी आज शहर के कई क्षेत्रों में छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

    विद्युत वितरण निगम के अनुसार, लालकुआं-2 उपकेंद्र से जुड़े फीडर नंबर-4 और फीडर नंबर-10 पर दोपहर एक बजे से शाम सात बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

    इस दौरान मानसरोवर, गिरधरपुर रोड, रामविहार-1, रामविहार-2, सूर्यलोक, रेलवे कॉलोनी और मानसरोवर पार्क समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

    तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे

    विद्युत निगम का कहना है कि निर्धारित अवधि में रखरखाव एवं तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: सनसिटी एवेन्यू में 10 घंटे तक बिजली गुल, लोगों का टूटा सब्र; एसपीआर पर लगाया जाम

    विद्युत निगम ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और रखरखाव कार्य में सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें- लोनी में 11 हजार की लाइन क्षतिग्रस्त होने से 18 घंटे बिजली गुल, लोग परेशान