Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के भोपुरा से वसुंधरा तक बिजली संकट, बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से लोग परेशान

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 03:22 AM (IST)

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में विद्युत निगम के निर्बाध आपूर्ति के दावे गर्मी बढ़ने के साथ ही खोखले साबित हो रहे हैं, जिससे सुबह से ही बिजली कटौती शुरू ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    एआई जेनेरेटेड इमेज।

    HighLights

    1. गर्मी बढ़ने के साथ ही सुबह से शुरू हो रही बिजली कटौती।

    2. पानी की किल्लत और उपकरणों के फुंकने का डर सता रहा।

    3. ट्रांस हिंडन के अधिकांश इलाकों में दिनभर बिजली की समस्या।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। विद्युत निगम निर्बाध बिजली आपूर्ति के दावे कर रहा है, लेकिन जमीन पर हकीकत बिल्कुल इसके उलट है। गर्मी बढ़ने के साथ ही सुबह से ही कटौती का सिलसिला शुरू हो रहा है। दिनभर बिजली का आना-जाना लगा रहता है। इससे लोगों को पानी तक नहीं मिल पा रहा है।

    भोपुरा की डिफेंस और कृष्णा विहार कुटी में सुबह करीब छह बजे ही बिजली कटौती शुरू हो गई। लोगों ने इसकी शिकायत विद्युत निगम के अधिकारियों से की तो उन्होंने जल्द आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी कटौती का सिलसिला जारी रहा।

    पानी के लिए भी तरसने को मजबूर

    स्थानीय राजकुमार और सोनू प्रजापति ने बताया कि सुबह में बिजली कटौती के कारण पानी भी नहीं मिल सका। इससे यहां के करीब 50 हजार लोगों को दिनभर बिन पानी के रहना पड़ा। गर्मी के चलते बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इसके बाद भी बिजली का आना-जाना बना रहा। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या है। रोजाना ही बिजली कटौती होती है।

    इसके अलावा इंदिराुपरम के नीतिखंड-दो और वसुंधरा सेक्टर दो-सी में भी करीब 10 से अधिक बार बिजली कटी। बार-बार ट्रिपिंग के कारण लोगों को उपकरण फुंकने का भी डर सताता रहा।

    इन इलाकों में भी रही समस्या 

    ट्रांस हिंडन के वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, राजेंद्रनगर, मोहननगर समेत ज्यादातर इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। सुबह से शाम तक करीब 10 से 12 बार बिजली कटी। वसुंधरा के सेक्टर-पांच में लो-वोल्टेज की समस्या रही।

    खबरें और भी

    स्थानीय निवासी मोनू ने बताया कि लो-वोल्टेज के कारण उपकरण नहीं चल सके। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-दो में सुबह से शाम तक करीब पांच घंटे बिजली कटी।

    यह भी पढ़ें- जेवर में कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज... 3000 बिजली खंभों पर लपेटी गई पन्नी, 28 तक सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दो महीने से बिजली बिल नहीं भरने वालों पर निगम का शिकंजा, बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू




    ट्रांस हिंडन के सभी इलाकों में निर्बाध आपूर्ति की जा रही है। अगर कोई फाल्ट हो जाता है तो उसी स्थिति में बिजली कटती है। कुछ इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते भी आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

    -

    अखिलेश सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम