Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजियाबाद के 76 हजार बकायेदारों पर गिरेगी विद्युत निगम की गाज, तीन दिन में 500 से ज्यादा कनेक्शन काटे

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:16 AM (IST)

    गाजियाबाद में बिजली बिल जमा न करने वाले 76 हजार बकायेदारों के खिलाफ विद्युत निगम ने सख्त अभियान शुरू किया है। पिछले तीन दिनों में 500 से अधिक कनेक्शन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गाजियाबाद में बिजली बिल बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई शुरू।

    2. तीन दिन में 500 से अधिक बिजली कनेक्शन काटे गए।

    3. 76 हजार बकायेदारों पर 19.59 करोड़ रुपये बकाया।

    जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। जिले में बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान तेज कर दिया गया है। पिछले तीन दिनों में स्मार्ट और सामान्य (नान-स्मार्ट) मीटर वाले करीब 500 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं।

    निगम ने जोन-प्रथम (शहरी क्षेत्र) के 75,995 बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ चरणबद्ध कार्रवाई की तैयारी की है, जिन पर 19.59 करोड़ रुपये का बकाया है। शहरी क्षेत्र में पिछले तीन दिनों के दौरान करीब 500 कनेक्शन काटे गए। इनमें शनिवार को ही 175 उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेद किए गए, जिन पर करीब 38.15 लाख रुपये का बकाया था।

    किस डिवीजन में हैं सबसे ज्यादा बकायेदार?

    इनमें 350 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन अधिशासी अभियंता के निर्देश पर सिस्टम से रिमोट तरीके से काटे गए, जबकि 150 नान-स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन अवर अभियंताओं और लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर काटे। विद्युत निगम के आंकड़ों के अनुसार जोन-प्रथम में कुल 2,61,370 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी बकाया राशि की निगरानी की जा रही है। इनमें से 75,995 उपभोक्ताओं पर कुल 19.59 करोड़ रुपये बकाया है।

    सबसे अधिक 28,072 बकायेदार डिवीजन-नौ में हैं, जिन पर 7.32 करोड़ रुपये बकाया है। इसके बाद डिवीजन-पांच में 22,042 उपभोक्ताओं पर 5.77 करोड़ रुपये, डिवीजन-एक में 16,660 उपभोक्ताओं पर 3.41 करोड़ रुपये और डिवीजन-तीन में 9,221 उपभोक्ताओं पर 3.09 करोड़ रुपये बकाया है।

    खबरें और भी

    अधिशासी अभियंता अविनाश अग्रहरी ने बताया है कि बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। समय रहते बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने के साथ अन्य नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में अवैध स्पीड ब्रेकर पर नकेल, अब पुलिस की अनुमति के बिना नहीं बनेंगे ब्रेकर

    यह भी पढ़ें- टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत: गाजियाबाद में 15 अगस्त से लागू होगी OTS योजना, ब्याज में मिलेगी 100% छूट