'आपकी बेटी का वीडियो है मेरे पास...' पार्क में दोस्त संग बैठी युवती का VIDEO बनाकर पिता को दी धमकी
साहिबाबाद की एक सोसायटी में पार्क में बैठी युवती और उसके दोस्त का वीडियो बनाने और पिता को धमकी देने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें
-1785898415487_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- ai generated
HighLights
सोसायटी पार्क में बैठे युवक-युवती का वीडियो बनाया गया।
एओए अध्यक्ष और सुपरवाइजर पर धमकी देने का आरोप।
युवती के पिता ने मानसिक उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई।
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी में दोस्त संग पार्क में बैठी युवती का वीडियो बनाने, पीड़िता के पिता को फोन कर धमकी ने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने एओए अध्यक्ष समेत दो पर केस दर्ज कराया है। एक सोसायटी निवासी युवती सोमवार शाम अपने मित्र के साथ पार्क में बैठी थी।
आरोप है कि सोसायटी के सुरक्षा सुपरवाइजर सुनील ने दोनों की वीडियो बनाकर एओए अध्यक्ष जय प्रकाश ठाकुर को भेजी। जिसके बाद एओए अध्यक्ष ने उन्हें फोन कर बेटी को समझाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि बेटी के फोटो, वीडियो उनके पास है।
एओए अध्यक्ष के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
युवती के पिता ने अकारण मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए सुरक्षा सुपरवाइजर और एओए अध्यक्ष के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर एओए अध्यक्ष ने बताया कि सोसायटी निवासी ने बालकनी से वीडियो बनाकर उनके पास भेजी थी। जिसके बाद सुपरवाइजर को भेजकर युवक को बाहर भेजा था।
युवती के पिता को मामले की जानकारी देने के लिए फोन किया था। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि युवती के मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में गोकशी के शक में मां-बेटी को सरेराह जड़े थप्पड, हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारियों पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कैंसर मरीज को डेढ़ महीने पुलिसकर्मियों ने दौड़ाया, खाते से निकले थे 2.38 लाख