गाजियाबाद: हरनंदीपुरम टाउनशिप को मिली ₹943.37 करोड़ की दूसरी किश्त, पहले चरण की लॉन्चिंग जल्द
गाजियाबाद की हरनंदीपुरम टाउनशिप परियोजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के तहत 943.37 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त स्वीकृत हुई है। इससे भू-अर्जन ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए 943.37 करोड़ की दूसरी किश्त स्वीकृत।
भू-अर्जन और आधारभूत विकास कार्यों में तेजी आएगी।
टाउनशिप का पहला चरण जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हरनंदीपुरम टाउनशिप परियोजना के लिए मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना के तहत शासन ने 943.37 करोड़ की दूसरी किश्त स्वीकृत की है।
शासनादेश जारी होने के बाद अब परियोजना में भूअर्जन और आधारभूत विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण बोर्ड बैठक में पहले चरण का लेआउट प्रस्तुत करेगा, जिसके बाद पहला चरण जल्द लांच करने की तैयारी है।
हरनंदीपुरम योजना जीडीए की अब तक की सबसे बड़ी आवासीय टाउनशिप परियोजनाओं में शामिल है।
करीब 501 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होने वाली यह योजना मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनेड़ा खुर्द, नगला फिरोज मोहनपुर, भोवापुर, शाहपुर निज मोरटा और मोरटा समेत आठ गांवों की भूमि पर विकसित होगी।
समेकित टाउनशिप तैयार करना लक्ष्य
पहले चरण में लगभग 48 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य शुरू करने की तैयारी है। योजना का उद्देश्य केवल आवासीय भूखंड विकसित करना नहीं, बल्कि आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी जीवन की सभी सुविधाओं से युक्त एक समेकित टाउनशिप तैयार करना है।
इसमें चौड़ी सड़कें, जलापूर्ति, सीवर नेटवर्क, विद्युत व्यवस्था, वर्षा जल संचयन, हरित क्षेत्र, पार्क, सामुदायिक एवं सामाजिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। शासन ने पर्यावरण संरक्षण, भू-जल संवर्धन, गुणवत्ता नियंत्रण और सभी तकनीकी व वैधानिक मानकों का पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।
दो चरण के लिए 200 हेक्टेयर भूमि की हो चुकी खरीद
हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए प्राधिकरण ने किसानों के साथ सहमति के बाद पहले चरण के लिए करीब 100 और लगभग इतनी ही भूमि के दूसरे चरण के लिए खरीद कर ली है।
खबरें और भी
आगामी बोर्ड बैठक में इसके ले आउट को रखा जाएगा, जिसके बाद प्राधिकरण हरनंदी टाउनशिप का पहला चरण जल्द ही लांच करने की तैयारी कर रहा है।
यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टरप्लान तैयार, 81730 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित; जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक हटी
यह भी पढ़ें- बिहार में 11 सेटेलाइट टाउनशिप पर सरकार का बड़ा फैसला, मास्टर प्लान के बाद हटेगी जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक
शासन की ओर से दूसरी किश्त के रूप में 943.37 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। हरनंदी टाउनशिप को लांच करने की दिशा में यह बेहतर कदम है। इसके जारी होने के साथ ही योजना का तेजी के साथ विकास हो सकेगा। परियोजना पूरी होने पर हजारों परिवारों को आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और गाजियाबाद के नियोजित शहरी विस्तार को नई दिशा मिलेगी।
नन्द किशोर कलाल, उपाध्यक्ष जीडीए