Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इंदिरापुरम में अभियान चलाकर हटाया कब्जा, सड़क से लेकर फुटपाथ पर अतिक्रमण से परेशान थे लोग 

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 08:14 AM (IST)

    दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद इंदिरापुरम में पुलिस ने पार्षद की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस कार्रवाई से सड़क और फुटपाथ पर कब ...और पढ़ें

    इंदिरापुरम के न्याय खंड- एक में सड़क से वाहन हटवाती पुलिस। सौ. सुधी पाठक

    इंदिरापुरम के न्याय खंड- एक में सड़क से वाहन हटवाती पुलिस। सौ. सुधी पाठक

    HighLights

    1. दैनिक जागरण की खबर के बाद पुलिस ने की अतिक्रमण पर कार्रवाई।

    2. इंदिरापुरम में सड़क और फुटपाथ से अवैध कब्जा हटाया गया।

    3. जाम और सुरक्षा समस्याओं से स्थानीय निवासियों को मिली राहत।

    जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। इंदिरापुरम में सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। दैनिक जागरण में सोमवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान पार्षद हरीश कड़ाकोटि मौजूद रहे।

    बता दें कि इंदिरापुरम में सड़क से लेकर फुटपाथ पर अतिक्रमण से लोग परेशान थे। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या भी बढ़ रही थी। लोगों का कहना है तमाम बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही थी।

    NCR News - 2026-08-04T080526.758

    इंदिरापुरम में ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण करती मेयर सुनीता दयाल। सौ. मेयर प्रतिनिधि

    फुटपाथ घिरे रहने से लोगों को सड़क पर चलने का जोखिम उठाना पड़ता था। फुटपाथ पर दुकानें, ठेले लगे हुए थे। महिलाओं को सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है।

    सोमवार को पुलिस ने अभियान चलाकर न्यायखंड-एक में सुपरटेक ऑइकन सोसायटी के पास अतिक्रमण हटाया। सोसायटी के पास कार रिपेयरिंग, वाशिंग सेंटर संचालित हो रहे थे। इनके वाहन सड़क पर खड़े होते थे।

    वाहन खड़ा करके साफ-सफाई करते थे। इससे सुबह शाम जाम की स्थिति बनती थी। न्यायखंड-एक में पांच सोसायटी सुपरटेक आइकन, पत्रकार विहार, वीथ्रीएस इंद्रलोक, गौर ग्रीन विस्टा और जनता फ्लैट्स के करीब 20 हजार लोग परेशान थे। अतिक्रमण हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण, शिकायत पर भी नहीं होती सुनवाई

    यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम में 100 फुटा ग्रीन बेल्ट से हटेंगी अवैध झुग्गियां, मेयर ने दिया ध्वस्तीकरण का अल्टीमेटम