Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने को लेकर SDM सख्त, 10 लेखपालों का वेतन रोकने के निर्देश

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

    गाजीपुर के जमानियां में एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने पर 10 लेखपालों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर उनका वेतन रोक द ...और पढ़ें

    जमानियां तहसील क्षेत्र के 10 लेखपालों का एसडीएम ने रोका वेतन। AI जेनेरेटेड फोटो

    जमानियां तहसील क्षेत्र के 10 लेखपालों का एसडीएम ने रोका वेतन। AI जेनेरेटेड फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, जमानियां (गाजीपुर)। फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने में एसडीएम मनोज कुमार पाठक ने 10 लेखपालों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक लगा दी है। एसडीएम के इस कार्रवाई से लेखपालों में खलबली मची हुई है।

    एसडीएम मनोज पाठक ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य गतिमान है ।लापरवाही बरतने पर पाहसैय्यद राजा के लेखपाल रचित कुमार, रमवल के रमेश राम, कसेरा पोखरा के मयंक सिंह, रामपुर फुफुआव के तौकीर हसन, बूढ़ाडीह के विनीत सिंह को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।

    वहीं, बरूईन के विजय कुमार सिंह, जमानियां के रंजन सिन्हा, टीसौरा के राहुल राम, जीवपुर के शिवाजी यादव, चितावन पट्टी के लेखपाल सुभाष चंद्र को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अब तक पूर्ण नहीं करने को लेकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया गया है।

    अग्रिम आदेश तक इन लेखपालों का वेतन भी रोक दिया गया है।फार्मर रजिस्ट्री को लेकर कार्य तेजी से गांव में गांव किया जा रहा है। एसडीएम ने किसानों से अपील की है कि किसान फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं, नहीं तो सरकारी योजनाओं से वंचित हो सकते है।

    खबरें और भी

    फार्मर रजिस्ट्री से पीएम किसान, फसल बीमा और अन्य योजनाओं का सीधा लाभ पात्र लाभार्थियों को मिलेगा। यह भी बताया कि डिजिटल डेटा के आधार पर किसानों की वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ती है, जिससे कम ब्याज दर पर कृषि ऋण और केसीसी बनवाना आसान होगा।

    फॉार्मर रजिस्ट्री के लिए कृषक आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, खतौनी की छायाप्रति एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ विशेष कैंप में उपस्थित हों।

    छह अप्रैल से अभियान में चौथे नंबर पर जनपद

    प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। छह अप्रैल से शुरू अभियान में जनपद प्रदेश में चौथे स्थान पर है। उपनिदेशक कृषि विजय कुमार ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हर रोज पांच हजार किसानों का पंजीयन कर फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है। 23 दिनों में 64 हजार किसानों का पंजीयन पूरा किया गया है।

    यह भी पढ़ें- AI और GPS से होगा गन्ना क्रांति का सर्वे, अयोध्या में बनेगा मॉडल; किसानों को 24 घंटे में मिलेगा पूरा डेटा

    यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में तीन सचिवों सहित नौ उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, बिना खतौनी वेरिफिकेशन और आईडी के खाद बेचने का आरोप