गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौत, भाई की हालत गंभीर
गाजीपुर में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मटेहु पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौत।
HighLights
गाजीपुर में ट्रेलर की टक्कर से विवाहिता की मौत।
भाई गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
सिंचाई कर रहे दो मजदूर भी हुए घायल।
जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर)। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर मटेहु पुलिस चौकी के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बिरनो गांव निवासी संजय राजभर विवाहिता बहन साधना राजभर को मऊ से दवा दिलवाकर बाइक से घर वापस लौट रहे थे।
मऊ के तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने अनियंत्रित होकर पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में साधना राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घायल संजय की गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
ट्रेलर के धक्के से हाईवे पर पौधों की सिंचाई करने वाले दो लोग घायल
वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर नैसारा गांव के कट के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने हाइवे के बीच पौधों को टैंकर से सिंचाई कर रहे ट्रैक्टर में पीछे टक्कर मार दी। जिसे ट्रैक्टर सहित पानी भरा टैंकर पलट गया। टक्कर के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
खबरें और भी
नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक मुन्ना यादव व पौधों का सिंचाई कर रहे मजदूर जनार्दन यादव घायल हो गए ।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल भेजा गया।