Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर में कटर‍िया कांड में छह और आरोपित गिरफ्तार, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पहुंचेगा गांव, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात

    By Avinash SinghEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Sun, 26 Apr 2026 06:23 PM (IST)

    गाजीपुर के कटरिया कांड में पुलिस ने छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियां 16 हो गई हैं। यह मामला अब राजनीतिक मोड़ ले चुका है, जिस ...और पढ़ें

    गाजीपुर कटरिया कांड: छह और आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल करेगा पीड़ित परिवार से मुलाकात।

    गाजीपुर कटरिया कांड: छह और आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल करेगा पीड़ित परिवार से मुलाकात।

    HighLights

    1. कटरिया कांड में छह और आरोपी गिरफ्तार।

    2. कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल 27 अप्रैल को पहुंचेगा गांव।

    3. पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय की मांग करेगा।

    जागरण संवाददाता, गाजीपुर। कटरिया कांड का मामला अब स‍ियासी रुख का मोड़ ले चुका है। सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव की सक्र‍ियता के बाद अब राहुल और प्र‍ियंका के एक्‍स पर पोस्‍ट के बाद कांग्रेस का प्रत‍िन‍िध‍िमंडल भी गांव आने के बाद पर‍िजनों से मुलाकात करेगा और इसकी जानकारी जाकर शीर्ष नेतृत्‍व को देगा। इसके बाद कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्‍व भी इस मामले में गांव आ सकता है। इसके ल‍िए ज‍िला प्रशासन की ओर से भी गांव में काफी सतर्कता बरती जा रही है। 

    इसी कड़ी में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए छह और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दस आरोपितों को जेल भेज जा चुका है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों में करंडा के धरम्मरपुर निवासी बजरंगी यादव, सुनील यादव, मंतोष यादव व शनि यादव तथा कटरिया निवासी आशीष कुमार राम और अमित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें नाबालिग लड़की की मौत पर राजनीति तेज, 29 को अखिलेश आएंगे गाजीपुर

    कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के चेयरमैन के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल कल पहुंचेगा गांव

    ओबीसी कांग्रेस के चेयरमैन डा. अनिल जयहिंद के साथ कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल 27 अप्रैल को करंडा के कटरिया गांव पहुंचेगा। यहां पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। जारी टूर प्रोग्राम के अनुसार डा. जयहिंद 27 अप्रैल को सुबह 10:25 बजे नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 11:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे करंडा के कटरिया गांव पहुंचकर ओबीसी और एससी विभाग के प्रतिनिधिमंडल के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। वह विश्वकर्मा समुदाय की किशोरी की मौत के मामले में त्वरित जांच और न्याय की मांग करेंगे। मुलाकात के बाद वह शाम को वाराणसी लौटेंगे और रात 9 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

    कैंडल मार्च से पहले ही सिटी रेलवे स्टेशन बना पुलिस छावनी

    कटरिया कांड को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित कैंडल मार्च को लेकर रविवार की शाम सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तय कार्यक्रम के अनुसार स्टेशन से कैंडल मार्च निकालने की तैयारी की, लेकिन पुलिस ने पहले ही सख्ती दिखाते हुए कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा समेत कई कार्यकर्ताओं को मौके से हिरासत में ले लिया गया। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील राम को उनके घर से ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें गाजीपुर में क‍िशोरी के मौत पर बढ़ी स‍ियासत, राहुल- प्र‍ियंका ने क‍िया पोस्‍ट, अखि‍लेश को रोकने के ल‍िए संगीता बलवंत ने ल‍िखा पत्र