सीएम योगी से मिलने के लिए दो बेटियों संग 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, गोरखपुर में मचा हड़कंप
गोरखपुर में एक महिला अपनी दो बेटियों के साथ 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह भूमि विवाद में न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रह ...और पढ़ें
HighLights
गोरखपुर में महिला दो बेटियों संग पानी की टंकी पर चढ़ी।
सात साल से भूमि पर कब्जे को लेकर न्याय मांग रही थी।
प्रशासन के आश्वासन पर महिला सुरक्षित नीचे उतरी।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। सदर तहसील परिसर में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब सहजनवा क्षेत्र की एक महिला अपनी दो छोटी बेटियों के साथ करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर कर रही थी।
उसका आरोप था था कि भूमि पर दबंगों का कब्जा है, शिकायत करने पर सात वर्ष से सुनवाई नहीं हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। करीब आधे घंटे तक समझाने पर महिला दोनों बच्चियों के साथ सुरक्षित नीचे उतरी।
यह है पूरा मामला
सहजनवा के मुस्तफाबाद उर्फ मलऊर गांव निवासी राहुल प्रताप सिंह की पत्नी कृष्ण कांती सिंह रविवार सुबह करीब 11:30 बजे अपनी सात और 10 वर्ष की दो बेटियों के साथ सदर तहसील पहुंचीं। वह सीधे परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गईं। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना पर कैंट थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला का कहना था कि वर्ष 2017 से उसकी भूमि पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर रखा है। कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
खबरें और भी
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपित खुद को प्रभावशाली बताकर उसके परिवार का उत्पीड़न करा रहे हैं। पुलिस भी उसके परिवार को अनावश्यक रूप से थाने बुलाकर परेशान करती है।
तहसीलदार सदर ज्ञान प्रकाश व प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजय सिंह ने शिकायत की निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा देकर करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद महिला को दोनों बेटियों के साथ नीचे उतारा। तहसीलदार ज्ञान प्रकाश सिंह को महिला ने ज्ञापन दिया।
पहले भी पानी की टंकी व टावर पर चढ़ चुके हैं लोग
- 02 जुलाई 2026 : झंगहा के गहिरा गांव में किशोरी पानी की टंकी पर चढ़ी।
- 20 जून : झंगहा के नई बाजार में आरोपितों पर कार्रवाई न होने पर युवक टंकी पर चढ़ा।
- 19 मई 2026 : बेलघाट क्षेत्र में पत्नी से विवाद के युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा।
- 16 अप्रैल 2026 :गोरखनाथ क्षेत्र में दारोगा की गिरफ्तारी के लिए युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
- 14 अप्रैल 2026 : बेलीपार क्षेत्र में प्रेमी से शादी करने के लिए युवती पानी की टंकी पर चढ़ी
- 12 अप्रैल 2026 : झंगहा क्षेत्र में किशाेरी अपने प्रेमी से शादी करने के लिए टावर पर चढ़ी
- 10 मई 2025 : गोला क्षेत्र में पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगा रहा युवक टावर पर चढ़ा।
- 07 जून 2025 : महराजगंज के परतावल क्षेत्र का रहने वाला युवक पिपराइच में मोबाइल टावर पर चढ़ा।
- 09 सितंबर 2024 : कैंपियरगंज क्षेत्र में नौकरी न मिलने से नाराज युवक टावर पर चढ़ गया था।
- 12 अगस्त 2023 : गोरखनाथ क्षेत्र में पारिवारिक कलह के बाद युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था।
- 12 अगस्त 2022 : सहजनवा क्षेत्र में पत्नी से विवाद के बाद युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला ड्रामा।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर में पानी की टंकी पर चढ़कर ग्रामीण ने दी आत्मदाह की धमकी, ग्राम पंचायत पर जमीन कब्जाने का आरोप