Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कान में फुसफुसाते हुए बच्चे ने क्या कहा जो खिलखिला पड़े CM योगी? वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 05:33 PM (IST)

    मकर संक्रांति के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाई। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात की। इस दौरान एक बच्चे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मकर संक्रांति पर योगी आदित्यनाथ ने खिचड़ी चढ़ाई।

    2. मुख्यमंत्री ने बच्चे से पूछा, "और क्या चाहिए?"

    3. बच्चे ने योगी जी से धीरे से चिप्स मांगे।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार तड़के गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अपने आवास पर श्रद्धालुओं और आम लोगों से मुलाकात की। इसी दौरान एक छोटे बच्चे के साथ उनका एक बेहद प्यारा और मासूम संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चे को पास बुलाते हैं और स्नेह से पूछते हैं- "और क्या चाहिए बताओ?" बच्चा पहले चुप रहता है, लेकिन बार-बार पूछने पर वह मुख्यमंत्री के कान में धीरे से कुछ फुसफुसाता है। पहले तो योगी जी समझ नहीं पाते, लेकिन जैसे ही बात स्पष्ट होती है कि बच्चे ने "चिप्स" मांगे हैं, मुख्यमंत्री खुद ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं। आसपास खड़े लोग भी इस मासूम फरमाइश पर जोर से हंसते हैं और पूरा परिसर हंसी से गूंज उठता है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में कृषि विकास दर 14 प्रतिशत के पार, 94 हजार करोड़ की सम्मान निधि और गन्ना मूल्य बढ़ोतरी से किसान खुशहाल

    कई यूजर्स ने भी इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स किए। किसी ने लिखा- "चिप्स की मांग की है", तो किसी ने कहा- "चिप्स मांग रहा है"।