Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर 20 KM लंबा जाम: स्कूली बसें, एंबुलेंस समेत हजारों वाहन फंसे; पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:56 PM (IST)

    घाटमपुर में कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन के कारण कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर सोमवार रात से 20 किमी लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों वाहन, स्कूली ब ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. घाटमपुर में कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन

    2. कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर लगा 20 किमी लंबा जाम

    3. स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी जाम में फंसे।

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर घाटमपुर में किए गए रूट डायवर्जन को लेकर सोमवार की रात करीब 10 बजे से कानपुर हमीरपुर हाईवे पर वाहनों का जाम लगना शुरू हो गया और वाहन आगे न जाने के कारण हालात यह हो गए कि रात भर हाईवे जाम का शिकार बना रहा। करीब 20 किमी लंबे इस जाम में हल्के व भारी सैकड़ों वाहन फंसे नजर आए।

    सुबह स्कूली वाहन भी इस जाम का शिकर हो गए। इसके कारण बच्चों व शिक्षकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कानपुर नगर के आनूपुर मोड़ से लेकर सुमेरपुर कस्बे तक इस जाम ने हर किसी को परेशान कर दिया।

    रूट किया गया था डायवर्ट

    सावन माह के पहले सोमवार चलते घाटमपुर में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर शाम भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करते हुए रूट डायवर्जन किया गया था। भारी वाहनों की निकासी न होने के कारण वाहनों की कतारें हाईवे पर लगना शुरू हो गईं थीं। रात करीब 10 बजे हमीरपुर की सीमा में भी वाहनों की लाइन लगना शुरू हो गई। हालात यह हो गए कि रातभर हल्के व भारी वाहन इस जाम का शिकार रहे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में 5 से 18 अगस्त तक मिलेगा मुफ्त राशन: अंत्योदय कार्डधारकों को 35 KG, पात्र गृहस्थी को 5 किलो/यूनिट

    सुबह जाम न खुलने से स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसे

    मंगलवार सुबह तक जाम न खुलने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के वाहन और एंबुलेंस भी इस जाम का शिकार हो गई। जाम में स्कूली वाहन फंसने के कारण बच्चे देरी से स्कूल पहुंच सके। वहीं कई शिक्षक भी जाम का शिकार हो गए। एंबुलेंस में मरीजों को परेशान होना पड़ा। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जाम पूरी तरह से खुल सका।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 16 अगस्त के बाद ये उपभोक्ता नहीं ले पाएंगे एलपीजी सिलिंडर, गैस कंपनियों ने किया अलर्ट

    यातायात प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि घाटमपुर में निकलने वाली कांवड़ यात्रा के चलते किए गए रूट डायवर्जन के कारण जाम की समस्या हुई थी, अब स्थिति सामान्य है।