Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ganga Expressway Route:दिल्ली-नोएडा से प्रयागराज की दूरी हुई कम, आज से हापुड़ से संगम पहुंचना आसान

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 08:56 AM (IST)

    गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से दिल्ली-एनसीआर और हापुड़ से प्रयागराज की यात्रा अब बेहद आसान हो जाएगी। ...और पढ़ें

    गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही इसके आसपास के क्षेत्र में विकास योजनाओं पर भी कार्य आरंभ हो जाएगा।

    गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही इसके आसपास के क्षेत्र में विकास योजनाओं पर भी कार्य आरंभ हो जाएगा। 

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर से प्रयागराज की यात्रा अब आसान होगी।

    2. हापुड़ में दो इंटरचेंज, औद्योगिक विकास के अवसर बढ़ेंगे।

    3. पीएम मोदी हरदोई से करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण।

    जागरण संवाददाता, हापुड़। जिले के गंगा एक्सप्रेसवे के दो इंटरचेंज बनाए गए हैं। ऐसे में दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद, बागपत व हरियाणा के लोगों के लिए गंगा एक्सप्रेसवे का सफर आसान हो जाएगा। अब लोगों के लिए एक ही दिन में प्रयागराज स्थित संगम में स्नान करके वापस आना संभव हो सकेगा।

    वहीं, प्रयागराज में जरूरी कार्यों से जाने वालों को भी आसानी हो जाएगी। एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही इसके आसपास के क्षेत्र में विकास योजनाओं पर भी कार्य आरंभ हो जाएगा। जिले में तीन औद्योगिक क्षेत्र फिलहाल चिह्नित हो चुके हैं।

    आज पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

    प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री हरदोई से करेंगे। इसका बड़ा आयोजन जिले के सदरपुर में किया जाएगा। यहां पर पांच हजार लोगों के साथ प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी लोकार्पण कार्यक्रम देखेंगे। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर सफर आरंभ हो जाएगा।

    लंबी यात्रा से मिल जाएगी मुक्ति

    गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत और हरियाणा के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब इन क्षेत्रों से प्रयागराज पहुंचना पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान और कम समय में संभव होगा। अब लोगों को लंबी और थकाऊ यात्रा से छुटकारा मिलेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी।

    खबरें और भी

    निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

    एक्सप्रेसवे का असर केवल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके आसपास के क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे के दो इंटरचेंज बनाए गए हैं, जिससे यहां कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके साथ ही जिले में तीन औद्योगिक क्षेत्रों को भी चिह्नित किया गया है, जहां जल्द ही निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

    भव्य कार्यक्रम, पांच हजार लोगों के बैठने की है सुविधा

    सदरपुर इंटरचेज के पास आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से पांच हजार लोगों के बैठने, जलपान व मिष्ठान की व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद अरुण गोविल, सांसद कंवल सिंह तंवर, सांसद अतुल गर्ग, विधायक धर्मेश तोमर, विजयपाल आढ़ती, हरेंद्र तेवतिया और पूर्व सांसद केसी त्यागी को आमंत्रित किया गया है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे सहित अन्य पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

    लोकार्पण के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था

    "यह विकास का ऐतिहासिक पल है। प्रत्येक नागरिक इस आयोजन में सहभागी होना चाहेगा। ऐसे में हमने शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर ही लोकार्पण के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की है। इसमें शामिल होकर हम ऐसा ही अनुभव करेंगे, जैसे प्रधानमंत्री के मुख्य आयोजन में ही शामिल हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।"

    -कविता मीना, जिलाधिकारी।

    किन जनपदों से होकर गुजरेगी गंगा एक्सप्रेसवे?

    प्रयागराज से मेरठ तक जाने वाले एक्सप्रेसवे की दूरी 594 किलोमीटर है। इसकी अनुमानित लागत करीब 36,402 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज समेत कई जिलों से होकर गुजर रहा है। इससे इन संबंधित जिलों के लोगों को आवाजाही में आसानी तो होगी।

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway Inauguration LIVE: पीएम मोदी आज करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, मेरठ-प्रयागराज का सफर हुआ आसान

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे टोल रेट: कार ड्राइवर से 2.55 रुपये प्रति किमी, बाइक वालों को भी देना होगा टैक्स

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway का 'मास्टर प्लान': न जमीन लेनी होगी, न होगी तोड़फोड़; 6 से सीधे 8 लेन हो जाएगा यह एक्सप्रेसवे, जानें कैसे