'पत्नी के मतांतरण की धमकी दे रहा'..., प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर पति पर हमला; पुलिस पर भी सवाल
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, जिसके बाद प्रेमी ने उस पर हमला किया और पत्नी का मतांतरण कराने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस पर सांठगांठ ...और पढ़ें

पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ पति की शिकायत। फोटो: सांकेतिक
HighLights
पति ने पत्नी को प्रेमी संग रंगे हाथ पकड़ा
प्रेमी ने चाकू से हमला कर मतांतरण की धमकी दी
पुलिस पर आरोपितों को छोड़ने का आरोप लगा
जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक माेहल्ले में रहने वाली महिला को उसके प्रेमी के साथ नग्न अवस्था में उसके पति द्वारा पकड़ लिया गया था। इसके बाद पत्नी एवं उसके प्रेमी द्वारा युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
वहीं आरोपित प्रेमी ने महिला का मतांतरण कराने की धमकी दी है। इसके बाद पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देकर अपनी जान की रक्षा एवं आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पत्नी और प्रेमी पर जानलेवा हमले का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर नगर का रहने वाला एक युवक चालक का कार्य करता है। उसकी पत्नी एवं दो बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। पीड़ित ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार की रात अपने घर वापस आया तो उसकी पत्नी दूसरे संप्रदाय के एक युवक के साथ हम बिस्तर थी।
इस घटना को देख उसने विरोध जताया तो आरोपित प्रेमी ने कहा कि अब उसकी पत्नी पूरी तरह मेरे कब्जे में है तथा उसका जल्द ही मतांतरण करा दिया जाएगा।
इस दौरान अचानक पत्नी तथा उसके प्रेमी द्वारा चाकू एवं दरांती से जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह जान बचाते हुए उसने दोनों को कमरे में बंद कर दिया तथा पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई, लेकिन सांठगांठ कर उनको छोड़ दिया गया। पुलिस की यह कार्रवाई अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। पी
ड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पत्नी तथा उसके प्रेमी से अपनी जान को खतरा बताया है तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी से उचित कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में खुले नाले दे रहे हादसों को न्योता, जिम्मेदारों की लापरवाही लोगों पर पड़ सकती है भारी
यह भी पढ़ें- हापुड़: पति ने दांतों से काट लिया पत्नी का बायां कान, पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की